411 REFERENCE · Wikipedia
कोशिकाद्रव्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कोशिका मे कोशिका झिल्ली के अंदर केन्द्रक को छोड़कर सम्पूर्ण पदार्थों को कोशिकाद्रव्य (Cytoplasm) कहते हैं। यह सभी कोशिकाओं में पाया जाता है तथा कोशिका झिल्ली के अंदर तथा केन्द्रक झिल्ली के बाहर रहता है। यह रवेदार, जेलीनुमा, अर्धतरल पदार्थ है। यह पारदर्शी एवं चिपचिपा होता है। यह कोशिका के 70% भाग की रचना करता है। इसकी रचना जल एवं कार्बनिक तथा अकार्बनिक ठोस पदार्थों से हुई है। इसमें अनेक रचनाएँ होती हैं। प्रकाश सूक्ष्मदर्शी में सभी कोशिकांगों को स्पष्ट नहीं देखा जा सकता है। इन रचनाओं को स्पष्ट देखने के लिए इलेक्ट्रॉन सूक्ष्मदर्शी या किसी अन्य अधिक विभेदन क्षमता वाले सूक्ष्मदर्शी की आवश्यकता पड़ती है।Shepherd V. A. 2020 The cytomatrix as a cooperative system of macromolecular and water networks Current Topics in Developmental Biology 75 171–223 10.1016/S0070-2153(06)75006-2 16984813 Current Topics in Developmental Biology 9780121531751
इन्हें भी देखें
कोशिका केन्द्रक
कोशिका झिल्ली
सन्दर्भ
श्रेणी:कोशिका
श्रेणी:कोशिका शारीरिकी