411 REFERENCE · Wikipedia
अदिति पंत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अदिति पंत एक समुद्र विज्ञानी हैं। १९८३ में वह भारत के अंटार्कटिका अभियान का एक हिस्सा थीं और अंटार्कटिका जाने वाली पहली भारतीय महिला थीं ([[सुदिप्ता सेनगुप्ता]]के साथ)।
== प्रारंभिक जीवन और शिक्षा ==
पुणे विश्वविद्यालय से अपनी ग्रैजुएशन के दौरान जब अदिति ने एलिस्टर हार्डी द्वारा प्रकाशित किताब [[दा ओपन सी]](खुला समुंद्र) पढ़ी तो वह समुंद्र विज्ञान में काम करने के लिए प्रेरित हुईं। अमरीकी छात्रवृत्ति मिलने पर उन्होंने [[हवाई विश्वविद्यालय]] से समुद्री विज्ञान में मास्टर की डिग्री की। बाद में उन्होंने वेस्टफील्ड कॉलेज, [[लंदन विश्वविद्यालय]] से पीएचडी की। उनका पीएचडी थीसिस समुद्री शैवाल की बनतर पर था। अपना अध्ययन पूरा करने के बाद उन्होंने भारत में राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान, गोवा से जुड़ीं।
== कैरियर ==
अदिति ने अपने कैरियर की शुरुआत राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान, गोवा में वहां के संस्थापक, एन.के. पनिकर से प्रेरित होकर की। १९७३-७६, वह तटीय अध्ययन में शामिल रहीं और पूरे भारत के पश्चिमी तट का दौरा किया। उन्होंने समुद्र विज्ञान और भूविज्ञानअनुसंधान के बारे में अंटार्कटिका के लिए तीसरे और पांचवें भारतीय अभियान में हिस्सा लिया। वे अंटार्कटिक अभियान में शामिल होने वाली पहली भारतीय महिला हैं।
== पुरस्कार ==
अदिति को भारत सर्कार द्वारा जया नैथिनी और कँवल विल्कु के साथ अंटार्कटिक कार्यक्रम के लिए अंटार्कटिक पुरुस्कार से संमानित किया गया।
== सन्दर्भ ==