Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भूत विद्या

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

भूत विद्या अथवा ग्रह चिकित्सा आयुर्वेद चिकित्सा का एक विभाग है। यह प्रत्यक्ष रूप से अज्ञात कारणों से होने वाले रोगों के निदान के लिए प्रयुक्त किया जाता है। यह मुख्यतः मानव के मानसिक विकारों को ठीक करने के लिए काम में लिया जाता है। आधुनिक शब्दावली में इसे अज्ञातहेतुक रोग (बिना कारण के उत्पन्न होने वाला रोग) माना जाता है जिसमें रोग का ठीक कारण अज्ञात होता है। वस्तुत: अष्टांग आयुर्वेद में आठवां अंग भूत चिकित्सा है। यह भूत (प्रेत इत्यादि) वाला भूत नहीं बल्कि यहां अर्थ पंच महाभूत (पाँच भौतिक तत्व) से है। https://www.bhadas4media.com/bhoot-vidya/ ‘भूत विद्या’ के नाम पर नहीं खुद के अज्ञान पर हंसिए 25 मार्च 2020 https://web.archive.org/web/20200226145940/https://www.bhadas4media.com/bhoot-vidya/ 26 फ़रवरी 2020 dead पंचभौतिक तत्व में 1. अग्नि, 2. पृथ्वी, 3. वायु, 4. जल ओर 5. पांचवां तत्व आकाश हैं, इन्हीं पंच तत्वों में से किसी एक तत्व की कमी या अधिकता से (इनका संतुलन बिगड़ जाने से) शारीरिक और मानसिक रोग प्रकट होते हैं। उपरोक्त चार तत्वों (अग्नि, पृथ्वी, वायु, और जल के असंतुलन के कारण शारीरिक तथा आकाश तत्व के असंतुलन से मानसिक व्याधियां उत्पन्न होती हैं। क्योंकि प्रथम चार तत्व तो स्थूल (दिखाई देने वाले) हैं, परंतु पांचवां आकाश तत्व नेत्रों से दिखाई नहीं देता, इस लिये इस प्रकार के रोगों के लिए चिकित्सा भी स्थूल औषधियों से नहीं हो सकती, आयुर्वेद में इस प्रकार के मानसिक व्याधियों को भूत चिकित्सा के नाम से जाना जाता है, और इन की चिकित्सा के लिए जड़ी बूटियों को विशेष प्रकार से जैसे उन्हें जलाकर (सूक्ष्मीकृत) उसके धूम्र से और विशेष मंत्रों के द्वारा चिकित्सा की जाती थी। इसी लिए आयुर्वेद के आचार्यों ने आयुर्वेद का एक विशेष (आठवां) अध्याय भूत चिकित्सा के नाम से आयुर्वेद में सम्मिलित किया था। (- डॉ.आर.बी.धवन) । Going Towards The Nature Is Going Towards The Health प्रकृति के विरुद्ध जाना स्वास्थ्य के भी विरुद्ध जाना है शमन मेलोडी मैक्ब्राइड, डॉ॰ आशुतोष एक्सलिब्रिस कॉर्पोरेशन २०१२ 9781477142202 ३२ https://books.google.co.in/books?id=u5RfY_3ROjoC&pg=PT23 अंग्रेज़ी 25 फ़रवरी 2017 https://web.archive.org/web/20170226050015/https://books.google.co.in/books?id=u5RfY_3ROjoC&pg=PT23 26 फ़रवरी 2017 live सन्दर्भ चरक संहिता सुश्रुत संहिता, वागभट्ट इत्यादि। रोग एवं ज्योतिष (Dr.R.B.Dhawan) आई एस बी एन -978-93-84707-00-2 श्रेणी:आयुर्वेद शब्दावली