411 REFERENCE · Wikipedia
उत्तरी सीमाएँ प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
उत्तरी सीमाएँ ur الحدود الشمالية / Northern Borders Saudi Arabia - Al Hudud ash Shamaliyah province locator.png अरअर १,११,७९७ ३,२०,५२४ २०१० ७.४ ज़िले ३ अरबी
उत्तरी सीमाएँ प्रान्त, जिसे औपचारिक अरबी में मिन्तक़ाह अल-हुदूद अल-शमालीया (ur منطقة الحدود الشمالية) कहते हैं, सउदी अरब का पश्चिमोत्तरी प्रान्त है। इसकी सीमाएँ इराक़ के साथ लगती हैं। यह सउदी अरब का सबसे कम आबादी वाला प्रान्त है।
विवरण
उत्तरी सीमाओं का बड़ा भाग ५००-९०० मीटर की ऊँचाई पर विस्तृत एक पत्थरीला रेगिस्तान है जहाँ कृषि करना बहुत मुश्किल है। इसके अधिक भागों में ख़ानाबदोश बदू लोग (बदूईन) रहते हैं। पुराने ज़माने में बग़दाद से आते तीर्थयात्री यहीं से गुज़रकर मक्का और मदीना जाते थे, इसलिए इस क्षेत्र में हमेशा से चहल-पहल रही है। १९४७ के बाद इस क्षेत्र से तेल की पाइपलाइन निकाली गई जो पहले जोर्डन और फिर लेबनान की एक बंदरगाह जाती है। इसी तेल-प्रसार व्यवस्था के इर्द-गिर्द प्रांत के अरअर, रफ़हा और तुरैफ़ शहर पनपे।Saudi Arabia Tourism: Northern Borders https://web.archive.org/web/20121031114209/http://www.sauditourism.com.sa/en/Provinces/kindnews.aspx?kind_ID=4 31 अक्तूबर 2012 , Saudi Commission for Tourism and Antiquities, 2012, ... a large pipeline for transporting oil from the eastern part of the Kingdom into Jordan and onto a port in Lebanon. The ‘major’ cities of Ar’ar, and the smaller cities of Rafha and Turaif all grew up around the oil pump-stations ...
इन्हें भी देखें
सउदी अरब के प्रान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:उत्तरी सीमाएँ प्रान्त
श्रेणी:सउदी अरब के प्रान्त