Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ब्रह्मानन्दम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Brahmanandam 2017.png 220px ब्रह्मानन्दम कनगनती yes 1956 2 1 सत्तेनापल्लि, गुन्टूर जिला, आन्ध्र प्रदेश, भारत हैदराबाद, भारत भारतीय अभिनेता, हास्य कलाकार 1986–वर्तमान लक्षमी कनगनती 2 (राजा गौतम कनगनती, सिड कनगनती) नागालिंगाचारी (पिता)लक्ष्मीनरसम्मा (माता) पद्म श्री (2009) ब्रह्मानंदम कन्नेगंटी भारतीय फिल्म अभिनेता और हास्य कलाकार हैं, जो मुख्यतः तेलुगू सिनेमा में कार्य करते हैं। उन्होंने हिंदी, तमिल और कन्नड़ फिल्मों में भी अभिनय किया है। वे विश्व में सर्वाधिक फिल्मों में अभिनय करने वाले जीवित अभिनेता के रूप में जाने जाते हैं, जिसके लिए उनका नाम गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए उन्हें वर्ष 2009 में पद्म श्री सम्मान से सम्मानित किया गया। प्रारम्भिक जीवन ब्रह्मानंदम का जन्म 1 फरवरी 1956 को आन्ध्र प्रदेश के गुन्टूर ज़िले के सत्तेनापल्ली तालुक के चागांटी वारि पालेम गाँव में हुआ। उनके पिता नागालिंगाचारी और माता लक्ष्मीनरसम्मा थीं। परिवार की आर्थिक स्थिति सीमित होने के बावजूद उन्होंने स्नातकोत्तर तक शिक्षा प्राप्त की।https://www.amarujala.com/photo-gallery/entertainment/bollywood/brahmanandam-birthday-special-lesser-know-facts-about-south-legendary-comedian Brahmanandam Birthday: साउथ के इस कॉमेडियन का रिकॉर्ड तोड़ना किसी हीरो के बस की भी बात नहीं, एक घंटे की फीस लाखों में Amar Ujala hi 2026-01-19 अभिनय में आने से पहले ब्रह्मानंदम एक तेलुगू भाषा के व्याख्याता (लेक्चरर) के रूप में कार्यरत थे। कॉलेज के दिनों में वे नाट्य प्रस्तुतियों और मिमिक्री प्रतियोगिताओं में सक्रिय रूप से भाग लेते थे। करियर ब्रह्मानंदम ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत तेलुगू फिल्म चन्ताबाबाई से की, जिसमें उन्होंने एक छोटा किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने हास्य भूमिकाओं में लोकप्रियता प्राप्त की और तेलुगू सिनेमा के प्रमुख हास्य कलाकारों में शामिल हो गए। अपने करियर में उन्होंने 1,000 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है, जिससे वे भारतीय सिनेमा के सबसे अधिक फिल्मों में काम करने वाले अभिनेताओं में गिने जाते हैं। हिंदी सिनेमा में वे अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म सूर्यवंशम में एक डॉक्टर की भूमिका में दिखाई दिए थे।https://www.indiatv.in/entertainment/bollywood/brahmanandam-world-record-of-doing-1000-films-in-38-years-called-meme-king-kapil-sharma-sunil-grover-fail-in-comedy-2025-08-06-1154449 38 साल में कर डालीं 1000 फिल्में, ये सुपरस्टार है मीम किंग Hindi India TV Dwivedie Jaya 2025-08-06 India TV Hindi 2026-01-19 सन्दर्भ सामग्रीसभ श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:1956 में जन्मे लोग श्रेणी:तेलुगू अभिनेता श्रेणी:भारतीय हास्य अभिनेता श्रेणी:पद्मश्री प्राप्तकर्ता