411 REFERENCE · Wikipedia
राहुल कोहली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
राहुल कोहली Rahul Kohli April 2015.jpg अप्रैल २०१५ में राहुल कोहली लन्दन, संयुक्त राजशाही अभिनेता २००८–वर्तमान
राहुल कोहली एक ब्रिटिश अभिनेता हैं। वे विशेषतः दूरदर्शन-धारावाहिकों में अपने अभिनय के लिए प्रसिद्ध हैं— आइज़ॉम्बी (२०१५–२०१९) में डॉ॰ रवि चक्रवर्ती के रूप में, तथा चलचित्र-निर्माता माइक फ़्लैनगन के साथ उनके निरन्तर सहयोगों में— द हॉन्टिंग ऑफ़ ब्लाइ मैनर (२०२०) में ओवेन शर्मा, मिडनाइट मास (२०२१) में शेरिफ़ हसन, द फ़ॉल ऑफ़ द हाउस ऑफ़ अशर (२०२३) में नेपोलियन अशर, तथा आगामी धारावाहिक कैरी में उनकी भूमिका सम्मिलित है। हाल ही में वे डेथ ऐण्ड अदर डीटेल्स तथा वी वर लाइअर्स में क्रमशः सुनील भण्डारी और एड पाटिल के रूप में दृष्टिगोचर हुए।
प्रारम्भिक जीवन
राहुल कोहली का जन्म लन्दन में भारतीय प्रवासी माता‑पिता के यहाँ हुआ। उनकी माता थाईलैण्ड में पली‑बढ़ीं तथा उनके पिता केन्या में पले‑बढ़े। उनके दो पूर्वज ब्रिटिश भारत के उन क्षेत्रों में जन्मे थे जो वर्तमान में पाकिस्तान का भाग हैं।https://www.vogue.in/culture-and-living/content/meet-rahul-kohli-the-newest-indian-face-on-american-television Meet Rahul Kohli, the newest Indian face on American television 2020-11-24 Vogue India en-IN https://web.archive.org/web/20210711135626/https://www.vogue.in/culture-and-living/content/meet-rahul-kohli-the-newest-indian-face-on-american-television 11 July 2021 2021-08-18 live उन्होंने नॉर्थॉल्ट उच्च विद्यालय में अध्ययन किया तथा तत्पश्चात् मीडिया अध्ययन हेतु अक्ज़ब्रिज कॉलेज में प्रवेश लिया। वर्ष २००६ में उन्होंने क्वेस्टर्स थिएटर संस्था के साथ प्रशिक्षण प्राप्त किया।https://www.pressreader.com/usa/variety/20210922/282295323343277 Rahul Kohli 22 September 2021 Variety https://web.archive.org/web/20231112143013/https://www.pressreader.com/usa/variety/20210922/282295323343277 12 November 2023 6 May 2023 live10 July 2017 Celebration of theatre on offer as The Questors presents Trelawny of the 'Wells' https://www.ealingtimes.co.uk/leisure/theatre/15401443.celebration-of-theatre-on-offer-as-the-questors-presents-trelawny-of-the-wells/ Ealing Times https://web.archive.org/web/20230506074812/https://www.ealingtimes.co.uk/leisure/theatre/15401443.celebration-of-theatre-on-offer-as-the-questors-presents-trelawny-of-the-wells/ 6 May 2023 6 May 2023 live
व्यवसाय
कोहली को आइज़ॉम्बी (२०१५–२०१९) में डॉ॰ रवि चक्रवर्ती की प्रमुख भूमिका के लिए चुना गया। वे इस धारावाहिक के समस्त ७१ प्रकरणों में उपस्थित रहे। उनके अन्य उल्लेखनीय कार्यों में हैप्पी ऐनिवर्सरी (२०१८), सुपरगर्ल (२०१७–२०१९) तथा हार्ले क्विन (२०१९–२०२०) सम्मिलित हैं। कोहली ने द हॉन्टिंग ऑफ़ ब्लाइ मैनर में ओवेन शर्मा की भूमिका निभाई— यह माइक फ़्लैनगन द्वारा निर्मित नेटफ़्लिक्स की एक भय-नाट्य-धारावाहिक थी, जिसका प्रकाशन अक्टूबर २०२० में हुआ। इसके उपरान्त उन्होंने मिडनाइट मास में अभिनय किया— यह भी फ़्लैनगन द्वारा निर्मित एक अलौकिक भय-लघु-धारावाहिक थी— जिसमें उन्होंने शेरिफ़ हसन शबाज़ की भूमिका निभाई। यह धारावाहिक सितम्बर २०२१ में प्रकाशित हुआ।https://collider.com/midnight-mass-mike-flanagan-netflix-cast/ Mike Flanagan's 'Midnight Mass' Cast Includes 'Hill House' Alums Henry Thomas & Kate Siegel Gemmill Allie 5 February 2020 Collider en-US https://web.archive.org/web/20220531021101/https://collider.com/midnight-mass-mike-flanagan-netflix-cast/ 31 May 2022 18 August 2020 livehttps://deadline.com/2019/08/netflix-haunting-of-bly-manor-cast-izombie-rahul-kohli-catherine-parker-1202708101/ 'iZombie's Rahul Kohli Joins 'Haunting Of Bly Manor' Posse; Catherine Parker Returning To Netflix Anthology Series D'Alessandro Anthony 30 August 2019 Deadline https://web.archive.org/web/20210927222744/https://deadline.com/2019/08/netflix-haunting-of-bly-manor-cast-izombie-rahul-kohli-catherine-parker-1202708101/ 27 September 2021 16 April 2020 livehttps://www.vogue.in/culture-and-living/content/meet-rahul-kohli-the-newest-indian-face-on-american-television Meet Rahul Kohli, the newest Indian face on American television Virani Aarti 24 November 2020 Vogue India en-IN https://web.archive.org/web/20210711135626/https://www.vogue.in/culture-and-living/content/meet-rahul-kohli-the-newest-indian-face-on-american-television 11 July 2021 2020-12-18 live
निजी जीवन
कोहली ने जुलाई २०१८ में यास्मिन मोलॉय के साथ अपने वैवाहिक प्रस्ताव की घोषणा की, यद्यपि पश्चात् में अज्ञात समय पर उनका सम्बन्ध विच्छेद हो गया।https://www.thelist.com/261277/heres-who-owen-from-bly-manor-is-dating-in-real-life/ Here's Who Owen From Bly Manor Is Dating In Real Life Keogh Joey 2020-10-14 TheList.com en-US https://web.archive.org/web/20210819012231/https://www.thelist.com/261277/heres-who-owen-from-bly-manor-is-dating-in-real-life/ 19 August 2021 2021-08-18 live
कोहली एक उत्साही वीडियो-गेम प्रेमी हैं तथा लिवरपूल फ़ुटबॉल क्लब के समर्थक भी हैं।Weber Rachel 9 March 2017 Actor Rahul Kohli on Converting 'iZombie' Costars to Gaming https://www.rollingstone.com/culture/culture-news/actor-rahul-kohli-on-converting-izombie-costars-to-gaming-2-191669/ live https://web.archive.org/web/20210927224049/https://www.rollingstone.com/culture/culture-news/actor-rahul-kohli-on-converting-izombie-costars-to-gaming-2-191669/ 27 September 2021 16 April 2020 Rolling Stone
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय मूल के ब्रिटिश लोग
श्रेणी:जीवित लोग