411 REFERENCE · Wikipedia
ब्याडगी मिर्च
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
ब्याडगी मिर्च (कन्नड़: ನಕಾಯಿ) मुख्य रूप से भारतीय राज्य कर्णाटक में उगाई जाने वाली मिर्च की एक प्रसिद्ध किस्म है। इसका नाम ब्याडगी शहर के नाम पर रखा गया है जो कर्नाटक के हावेरी जिले में स्थित है।[1] इसे कभी-कभी भारत के कुछ सुपर बाजारों और किराना दुकानों में "बेडगी" के रूप में लिखा जाता है। ब्याडगी मिर्च से जुड़े व्यवसाय का भारत की सभी मिर्च किस्मों में दूसरा सबसे बड़ा कारोबार है।[2] इन मिर्चों से निकाले गए तेल, ओलियोरेसिन का उपयोग नेल पॉलिश और लिपस्टिक बनाने में किया जाता है।[3] ब्याडगी मिर्च अपने गहरे लाल रंग के लिए भी जानी जाती है और कम तीखी होती है और इसका उपयोग दक्षिण भारत के कई खाद्य पदार्थों में किया जाता है। ब्याडगी मिर्च को फरवरी 2011 में भौगोलिक संकेत (जीआई) दिया गया है। इसका जीआई टैग 129 है।