411 REFERENCE · Wikipedia
हाइड्रेट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रसायन शास्त्र में हाइड्रेट (Hydrate) एक ऐसा पदार्थ है जिसमें जल या इसके घटक तत्व शामिल होते हैं। जल की रासायनिक अवस्था विभिन्न हाइड्रेटों के बीच व्यापक रूप से भिन्न होती है, जिनमें से कुछ को उनकी रासायनिक संरचना समझे जाने से पहले ही इस प्रकार का नामकरण कर दिया गया था।
रासायनिक प्रकृति
अकार्बनिक रसायन विज्ञान
क्रिस्टलन जल
हाइड्रेट्स अजैविक लवण होते हैं "जिसमें पानी के अणु एक निश्चित अनुपात में क्रिस्टल के अभिन्न अंग के रूप में संयुक्त होते हैं" जो या तो किसी धातु केंद्र से बंधे होते हैं या जो धातु मिश्रण के साथ क्रिस्टलीकृत हो गए होते हैं। ऐसे हाइड्रेटों को क्रिस्टलन जल या हाइड्रेट जलयोजन भी कहा जाता है। यदि जल के स्थान पर भारी जल को काम में लिया जाता है जिसमें घटक हाइड्रोजन का समस्थानिक ड्यूटीरियम है, तो हाइड्रेट के स्थान पर ड्यूटेरेट शब्द का उपयोग भी किया जा सकता है। Displacement of Water and Its Control of Biochemical Reactions 299 Sherry Lewin Academic Press Inc. (London) Ltd. 0124462502 https://archive.org/details/displacementofwa0000lewi/page/298/mode/2up A Name and Symbol for H² https://archive.org/details/sim_journal-of-chemical-physics_1933-07_1_7/page/512 Harold C. Urey G. M. Murphy F. G. Brickwedde 1933 Journal of Chemical Physics 10.1063/1.1749326 1 512–513
190px 190px ऐन्हाइड्रस कोबाल्ट (II) क्लोराइडCoCl2 (नीला) कोबाल्ट (II) क्लोराइड हेक्साहाईड्रेटCoCl2.6H2O (गुलाबी)
एक रंगीन हाइड्रेट का उदाहरण कोबाल्ट(II) क्लोराइड है, जो जलयोजन पर नीले से लाल रंग में बदल जाता है और इसे जल सूचक के रूप में उपयोग किया जा सकता है।
हाइड्रेटेड यौगिक को nH2O से निरुपित किया जाता है जहाँ n लवण के एक आण्विक इकाई में उपस्थित जल के अणुओं की संख्या होती है। इससे किसी लवण के जलयुक्त होने के रूप में देखा जाता है। n का मान सामान्यतः छोटा पूर्णांक होता है लेकिन इसका मान भिन्नात्मक भी हो सकता है। उदाहरण के लिए मोनोहाइड्रेट में n = 1 और हेक्साहाइड्रेट में n'' = 6 होता है। रासायनिक सूत्र के नाम में संख्यात्मक मान के अनुरूप उपसर्ग यूनानी मूल के शब्दों से लगाये जाते हैं।Nomenclature of Inorganic Chemistry https://web.archive.org/web/20180709210050/http://old.iupac.org/publications/books/rbook/Red_Book_2005.pdf 2018-07-09 . IUPAC Recommendations 2005. Table IV Multiplicative Prefixes, p. 258.
8em हेमी – 0.5
मोनो – 1
सेस्क्यू – 1.5
डाइ – 2
ट्राइ – 3
टेट्रा – 4
पेंटा – 5
हेक्सा – 6
हेप्टा – 7
ऑक्टा – 8
नोना – 9
डेका – 10
अनडेका – 11
डोडेका – 12
ट्राइडेका – 13
टेट्राडेका – 14
एक हाइड्रेट जिसमें जल खो जाता है उसे एनहाइड्राइड कहा जाता है, यदि बाद में भी जल बच जाता है तो उसे केवल बहुत गर्म करके हटाया जा सकता है। वह पदार्थ जिसमें बिल्कुल भी जल नहीं होता है उसे निर्जल (या एनहाइड्रस) कहा जाता है। कुछ निर्जल यौगिक बहुत आसानी से हाइड्रेट हो जाते हैं उन्हें हाइग्रोस्कोपिक कहा जाता है और उन्हें सुखाने वाले कर्मक के रूप में उपयोग किया जाता है।
सन्दर्भ
श्रेणी:रासायनिक यौगिक