411 REFERENCE · Wikipedia
विष्णुपुर, बाँकुड़ा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
विष्णुपुर Bishnupurবিষ্ণুপুর मन्दिरों का नगर RadhaShyam.jpg Rasmancha, Bishnupur, Bankura.jpg Jor Bangla Temple (arches) Arnab Dutta 2011.JPG Radhashyam Temple at Bishnupur 2.jpg Jor Mandir 22 Arnab Dutta 2011.JPG Dalmadal Arnab Dutta 2011.JPG centre 266 विष्णुपुर के दृश्य विष्णुपुर India West Bengal 23.08 87.32 inline, title पश्चिम बंगाल में स्थिति देश प्रान्त पश्चिम बंगाल ज़िला बाँकुड़ा ज़िला ब्लॉक 67783 2011 भाषाएँ प्रचलित बांग्ला भामस +5:30 पिनकोड दूरभाष कोड
विष्णुपुर (Bishnupur) भारत के पश्चिम बंगाल राज्य के बाँकुड़ा ज़िले में स्थित एक नगर है।"Lonely Planet West Bengal: Chapter from India Travel Guide," Lonely Planet Publications, 2012, ISBN 9781743212202"Kolkata and West Bengal Rough Guides Snapshot India," Rough Guides, Penguin, 2012, ISBN 9781409362074
प्रस्तावित ज़िला
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ने 1 अगस्त 2022 को घोषणा करी कि विष्णुपुर क्षेत्र को बाँकुड़ा ज़िले से अलग कर एक नया ज़िला बनाया जाएगा।West Bengal to get 7 new districts, cabinet reshuffle on Wednesday: Mamata Banerjee https://timesofindia.indiatimes.com/city/kolkata/west-bengal-to-get-seven-new-districts-says-cm-mamata-banerjee/articleshow/93270248.cms 1 August 2022 Times of India timesofindia.indiatimes.com 1 August 2022West Bengal to get 7 new districts, announces CM Mamata Banerjee https://www.livemint.com/news/west-bengal-to-get-7-new-districts-announces-cm-mamata-banerjee-11659346022057.html 1 August 2022 Live Mint www.livemint.com 1 August 2022
आवागमन
राष्ट्रीय राजमार्ग 14 यहाँ से गुज़रता है और इसे सड़क द्वारा देशभर से जोड़ता है।
विवरण
विष्णुपुर एक प्रसिद्ध शहर है। कभी मल्ल राजाओं की राजधानी रहा बांकुड़ा (पश्चिम बंगाल) का विष्णुपुर शहर टेराकोटा के मंदिरों, बालूचरी साड़ियों व पीतल की सजावटी वस्तुओं के अलावा हर साल दिसंबर के आखिरी सप्ताह में लगने वाले मेले के लिए भी मशहूर है। यह मेला कला व संस्कृति का अनोखा संगम है। यहां दूर-दूर से अपना हुनर दिखाने कलाकार आते हैं तो उनकी कला के पारखी पर्यटक भी आते हैं। साल के आखिरी सप्ताह के दौरान पूरा शहर उत्सव के रंगों में रंग जाता है। मल्ल राजाओं के नाम पर इसे 'मल्लभूमि' भी कहा जाता था। यहां लगभग एक हजार वर्षों तक इन राजाओं का शासन रहा। उस दौरान विष्णुपुर में टेराकोटा व हस्तकला को तो बढ़ावा मिला ही, भारतीय शास्त्रीय संगीत का विष्णुपुर घराना भी काफी फला-फूला। वैष्णव धर्म के अनुयायी इन मल्ल राजाओं ने 17वीं व 18वीं सदी में जो मशहूर टेराकोटा मंदिर बनवाए थे, वे आज भी शान से सिर उठाए खड़े हैं। यहां के मंदिर बंगाल की वास्तुकला की जीती-जागती मिसाल हैं।
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से कोई दो सौ किमी दूर बसा यह शहर राज्य के प्रमुख पर्यटनस्थलों में शामिल है। खासकर मेले के दौरान तो यहां काफी भीड़ जुटती है। मल्ल राजा वीर हंबीर और उनके उत्तराधिकारियों- राजा रघुनाथ सिंघा व वीर सिंघा ने विष्णुपुर को तत्कालीन बंगाल का प्रमुख सांस्कृतिक केंद्र बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। शहर के ज्यादातर मंदिर भी उसी दौरान बनवाए गए।
यहां स्थित रासमंच पिरामिड की शक्ल में ईंटों से बना सबसे पुराना मंदिर है। 16वीं सदी में राजा वीर हंबीरा ने इसका निर्माण कराया था। उस समय रास उत्सव के दौरान पूरे शहर की मूर्तियां इसी मंदिर में लाकर रख दी जाती थीं और दूर-दूर से लोग इनको देखने के लिए उमड़ पड़ते थे। इस मंदिर में टेराकोटा की सजावट की गई है जो आज भी पर्यटकों को लुभाती है। इसकी दीवारों पर रामायण, महाभारत व पुराणों के श्लोक खुदाई के जरिए लिखे गए हैं। इसी तरह 17वीं सदी में राजा रघुनाथ सिंघा के बनवाए जोरबंगला मंदिर में भी टेराकोटा की खुदाई की गई है। शहर में इस तरह के इतने मंदिर हैं कि इसे मंदिरों का शहर भी कहा जा सकता है।
टेराकोटा विष्णुपुर की पहचान है। यहां इससे बने बर्तनों के अलावा सजावट की चीजें भी मिलती हैं। मेले में तो एक सिरे से यही दुकानें नजर आती हैं। इसके अलावा पीतल के बने सामान भी यहां खूब बनते व बिकते हैं। इन चीजों के अलावा यहां बनी बालूचरी साड़ियां देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में मशहूर हैं। इन साड़ियों पर महाभारत व रामायण के दृश्यों के अलावा कई अन्य दृश्य कढ़ाई के जरिए उकेरे जाते हैं। बालूचरी साड़ियां किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इन साड़ियों ने अपनी अलग पहचान कायम की है।
चित्रावली
इन्हें भी देखें
रासमंच
मल्लभूम राज्य
बाँकुड़ा ज़िला
बिष्णुपुर, मणिपुर
सन्दर्भ
श्रेणी:पश्चिम बंगाल के शहर
श्रेणी:बाँकुड़ा ज़िला
श्रेणी:बाँकुड़ा ज़िले के नगर
श्रेणी:बाँकुड़ा ज़िले में पर्यटन आकर्षण