411 REFERENCE · Wikipedia
क्रायसिस
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
क्रायसिस (अंग्रेज़ी: Crysis) काल्पनिक विज्ञान पर आधारित प्रथम-व्यक्ति शूटर गेम है जिसका विकास क्रायटेक (फ्रैंकफर्ट, जर्मनी) द्वारा व प्रकाशन इलेट्रानिक आर्ट्स व माइक्रोसॉफ्ट विंडोज़ द्वारा नवंबर २००७ में किया गया है। यह इस नाम की खेल तिकड़ी का पहला गेम है। एक अलग गेम क्रायसिस वॉरहेड को १२ सितंबर २००८ को रिलीज़ किया गया था और यह क्रायसिस की घटनाओं को एक अलग दृष्टिकोण से दिखाता है। क्रायसिस, क्रायसिस वॉरहेड और एक मल्टीप्लेयर एक्सपांशन पैक क्रायसिस वॉर्स को क्रायसिस मैक्ज़िमम एडिशन के अंतर्गत एक साथ ५ मई २००९ को रिलीज़ किया गया। क्रायसिस को अपने ग्राफिकल डिज़ाइन के लिए काफ़ी सराहा गया है (जो काफ़ी उच्च हार्डवेयर आवश्यकताओं का उपयोग करता है)।
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
क्रायसिस: इए गेम्स का अधिकृत क्रायसिस जालस्थान
क्रायसिस: इए यूके वेबसाइट