Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

राजबाड़ी राष्ट्रीय उद्यान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|तृष्णा वन्य अभयारण्य के घास के मैदानों में बाइसन। राजबाड़ी (बाइसन) राष्ट्रीय उद्यान भारत के त्रिपुरा राज्य में तृष्णा वन्य अभयारण्य में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है।Rajbari National Park https://explorehere.app/markers/kh73yqegh4dc88ck4n2hhqqkns8a8sg2/rajbari-national-park एक्सप्लोरहीयर 1 सितम्बर 2026 en राजबाड़ी राष्ट्रीय उद्यान इस राष्ट्रीय उद्यान का क्षेत्रफल लगभग 31.6 वर्ग किलोमीटर है।2 Amazing National Parks and 4 Popular Wildlife Sanctuaries in Tripura https://www.thetoptours.com/asia/india/tripura/2-amazing-national-parks-and-4-popular-wildlife-sanctuaries-in-tripura-2020 द टॉप टूर्स 1 सितम्बर 2026 त्रिपुरा में 2 अद्भुत राष्ट्रीय उद्यान और 4 लोकप्रिय वन्यजीव अभयारण्य अपनी प्राकृतिक सुंदरता के कारण यह त्रिपुरा राज्य के प्रमुख पर्यटक स्थलों में से एक है। जैव विविधता यह उद्यान जैव विविधता की दृष्टि से समृद्ध है। यहाँ विभिन्न प्रकार के जंगली जानवर देखने को मिलते हैं। इसमें विश्व भर में प्रसिद्ध बाइसन, हिरण, सुनहरा लंगूर, तीतर आदि प्रजातियाँ शामिल हैं।Full List of National Parks and Wildlife Sanctuaries in Tripura https://www.pratidintime.com/lifestyle/full-list-of-national-parks-and-wildlife-sanctuaries-in-tripura द प्रतिदिन टाइम 1 सितम्बर 2026 en त्रिपुरा में राष्ट्रीय उद्यान और वन्यजीव अभ्यारण्य की पूरी सूची संकटग्रस्त प्रजातियों की सुरक्षा के लिए इस अभयारण्य में बाइसन रिज़र्व बनाया गया है। इसकी स्थापना का मुख्य उद्देश्य बाइसन के प्राकृतिक आवास को बहाल करना और शिकारियों से उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए कानूनों को मज़बूत करना था। अभयारण्य में मौजूद कई छोटी नदियों और जलाशयों से उद्यान को पानी की पूर्ति होती है। वनस्पति और जीव उद्यान में पाई जाने वाली वनस्पति में बहुत विविधता है। यहाँ विभिन्न प्रकार की जड़ी-बूटियाँ, झाड़ियाँ, पेड़ों की प्रजातियाँ और बेलें आदि हैं। इस अभयारण्य में बांस अधिक संख्या में उपलब्ध हैं क्योंकि ये बाइसन को बहुत पसंद हैं। यह पेड़-पौधों की कई प्रजातियों में औषधीय गुण होते हैं जैसे तुलसी, रुद्राक्ष, और कालमेघ आदि। बाइसन, गिब्बन, लंगूर, जंगली सूअर, जंगली बिल्लियाँ, तेंदुए आदि जानवरों की प्रजातियों को इस उद्यान में देखा जा सकता है। इन्हें भी देखें भारत के राष्ट्रीय उद्यान राष्ट्रीय उद्यान श्रेणी:राष्ट्रीय उद्यान श्रेणी:संरक्षित क्षेत्र श्रेणी:पारिस्थितिकी सन्दर्भ