411 REFERENCE · Wikipedia
हैरी पॉटर और पारस पत्थर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
Harry Potter and the Philosopher's Stone.jpg
144px
Paras Pathar.jpg
150px
#a63e45
Gold
हैरी पॉटर और पारस पत्थर
ब्रिटेन जे. के. रोलिंग
टॉमस टेलर
मेरी ग्रांडप्रे
डॉ॰ सुधीर दीक्षित
भ्रम, रोमांचक पुस्तक
ब्लूम्सबरी पब्लिशिंग
मंजुल प्रकाशन
30 जून 1997
नवंबर 2002 (हिंदी अनुवादित)
एक
~107 मिलियन (विश्वव्यापी)
1981, 1991-1992
यह पहली किताब है
हैरी पॉटर और रहस्यमयी तहख़ाना
हैरी पॉटर और पारस पत्थर (अंग्रेज़ी: Harry Potter and the Philosopher's Stone हैरि पॉटर ऐन्ड द फ़िलॉसफ़र्स स्टोन) जे. के. रोलिंग द्वारा अंग्रेज़ी में रचित हैरी पॉटर (उपन्यास) क्रम की पहली कड़ी है। इस उपन्यास में हैरी पॉटर और अन्य पात्रों से हमें सबसे पहले परिचय कराया जाता है। इसपर इसी नाम की एक फ़िल्म भी बन चुकी है। इस उपन्यास का हिन्दी संस्करण भी उपलब्ध है। यह सब किताबों से सबसे लोकप्रिय है और बिक्री विश्वव्यापी 107 मिलियन है।
उपन्यास
उपन्यास की इस पहली कड़ी में जब हैरी 11 साल का था, तब उसे तन्त्र-मन्त्र और जादू-टोने के विद्यालय हॉग्वार्ट्स का रखवाला हैग्रिड बताता है कि वो एक जादूगर है और उसे हॉग्वार्ट्स के प्रधानाचार्य डम्बल्डोर ने वहीं पढ़ने का न्योता दिया है। इस तरह हैरी पहली बार जादुई दुनिया से परिचित होता है और हॉग्वार्ट्स में दाख़िला ले लेता है। काफ़ी रोमांचक ज़िन्दगी के बाद उसने अमरता देने वाले पारस पत्थर को प्रोफ़ेसर क्विरल के सिर में घुसे वोल्डेमॉर्ट के हाथों से बचाया।
फ़िल्म
हैरी पॉटर और पारस पत्थर (फ़िल्म)
हैरी पॉटर और पारस पत्थर (हिन्दी में डब्ड) नाम की हॉलिवुड फ़िल्म, जो इस उपन्यास पर आधारित थी, एक सुपरहिट फ़िल्म साबित हुई और उसे तीन ऑस्कर्स के नामांकन मिले।Harry Potter and the Sorcerer's Stone http://awardsdatabase.oscars.org/ampas_awards/DisplayMain.jsp?curTime=1402298766227 2 फरवरी 2019 https://web.archive.org/web/20140609212630/http://awardsdatabase.oscars.org/ampas_awards/DisplayMain.jsp?curTime=1402298766227 9 June 2014 हैरी पॉटर का किरदार डैनियल रैड्क्लिफ़ ने निभाया था, हर्माइनी का ऍमा वॉट्सन ने और रॉन वीज़्ली का रुपर्ट ग्रिंट ने। फ़िल्म के निदेशक थे क्रिस कोलम्बस और निर्माता डेविड हेमन। सारी श्रंखला के डिस्ट्रिब्यूटर है वॉर्नर ब्रदर्स। ब्रिटेन में इसे Harry Potter and the Philosopher's Stone के नाम से रिलीज़ किया गया था।
सन्दर्भ
श्रेणी:हैरी पॉटर
श्रेणी:अंग्रेजी उपन्यास