Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

श्रीशैलम

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

श्रीशैलम Srisailamశ్రీశైలం Srisailam-temple-entrance.jpg श्री शैलम देवस्थानम का गोपुरम श्रीशैलम India Andhra Pradesh 16.083 78.867 inline, title आन्ध्र प्रदेश में स्थिति देश प्रान्त आन्ध्र प्रदेश ज़िला कर्नूल ज़िला २१,४५२ २०११ भाषा प्रचलित तेलुगू भारतीय मानक समय +5:30 श्रीशैलम (IAST: Śriśailaṃ) भारत के आन्ध्र प्रदेश राज्य के कर्नूल ज़िले में स्थित एक नगर है। यह ज़िले के श्रीशैलम मण्डल का मुख्यालय भी है। श्रीशैलम हैदराबाद से २३२ किमी दक्षिण में नल्लमला पहाड़ियों में कृष्णा नदी के किनारे बसा हुआ है।"Lonely Planet South India & Kerala," Isabella Noble et al, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012394"Hand Book of Statistics, Andhra Pradesh," Bureau of Economics and Statistics, Andhra Pradesh, India, 2007"Contemporary History of Andhra Pradesh and Telangana, AD 1956-1990s," Comprehensive history and culture of Andhra Pradesh Vol. 8, V. Ramakrishna Reddy (editor), Potti Sreeramulu Telugu University, Hyderabad, India, Emesco Books, 2016 धार्मिक स्थल श्रीशैलम हिन्दुओं के लिये एक पवित्र धार्मिक नगर है। यह में बसा हुआ है। यहाँ भगवान मल्लिकार्जुन स्वामी और भ्रमराम्ब को समर्पित मंदिर है। यह भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर का मूल उद्गम अज्ञात है। स्कंद पुराण में श्री शैल काण्ड नाम का अध्याय है। इसमें उपरोक्त मंदिर का वर्णन है। इससे इस मंदिर की प्राचीनता का पता चलता है। तमिल संतों ने भी प्राचीन काल से ही इसकी स्तुति गायी है। कहा जाता है कि आदि शंकराचार्य ने जब इस मंदिर की यात्रा की, तब उन्होंने शिवानन्दलहरी की रचना की थी। श्री शैलम का प्राचीन हिन्दू पुराणों और ग्रंथ महाभारत में भी सन्दर्भ आता है। पर्यटन श्रीशैलम बांध- कृष्णा नदी पर बना श्रीशैलम बांध दक्षिण भारत के सबसे बड़े बांधों में से एक है। मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग (श्री शैलम देवस्थानम) - भगवान मल्लिकार्जुन को विराजित करता है और यह द्रविड़ शैली में निर्मित एक प्राचीन मंदिर है, जिसमें विजयनगर वास्तुकला के नमूने हैं। साक्षी गणपति मंदिर- साक्षी गणपति मंदिर मुख्य मंदिर से २ किमी पूर्व में स्थित है। भौगोलिक विवरण यहाँ कृष्णा नदी पर एक बहुउद्देशीय बांध भी बना है, जो कि राज्य की सिंचाई जल और विद्युत आपूर्ति में सहयोग देता है। यह बाँध हैदराबाद से २४५ किमी और नांद्याल से १३२ किमी दूर है। श्री शैलम की स्थिति १६.०८३३° उत्तर अक्षांश तथा ७८.८६६७° पूर्व देशांतर पर है।http://www.fallingrain.com/world/IN/2/Srisailam.html Falling Rain Genomics.Srisailam 4 सितंबर 2017 https://web.archive.org/web/20160303192322/http://www.fallingrain.com/world/IN/2/Srisailam.html 3 मार्च 2016 dead पर है। इसकी समुद्र तल से ऊंचाई ४०९ मीटर (१३४५ फ़ीट). है। इन्हें भी देखें कर्नूल ज़िला श्री शैलम देवस्थानम सन्दर्भ श्रेणी:आन्ध्र प्रदेश के नगर श्रेणी:कर्नूल ज़िला श्रेणी:कर्नूल ज़िले के नगर श्रेणी:हिन्दू तीर्थ स्थल श्रेणी:लिंगायत मत