411 REFERENCE · Wikipedia
टर्बोशाफ्ट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|कार्यप्रणाली
टर्बोशाफ्ट इंजन गैस टर्बाइन का एक रूप होता है, जोकि "जेट थ्रस्ट" के बजाय शाफ्ट पावर का उत्पादन करने के लिए अनुकूलित होता है। अधिकतर हेलिकॉप्टर इसी प्रकार के इंजनों का प्रयोग करते है।http://www.boldmethod.com/learn-to-fly/systems/the-4-types-of-turbine-engines/ How The 4 Types Of Turbine Engines Work www.boldmethod.com 2019-11-04 https://web.archive.org/web/20181029012329/http://www.boldmethod.com/learn-to-fly/systems/the-4-types-of-turbine-engines/ 29 अक्तूबर 2018 dead
बनावट
अवधारणा में, टर्बोशाफ्ट इंजन टर्बोजेटों के समान हैं, सिवाए अतिरिक्त टर्बाइन विस्तार और गियरबॉक्स के। ये अतिरिक्त टर्बाइन विस्तार गर्म गैसों के निकास से ऊर्जा निकालने के लिए और इसे शाफ्ट पावर में परिवर्तित करने का काम करते हैं। वे काफी हद तक टर्बोप्रॉप इंजनों के समान हैं, और एक ही प्रकार का इंजन अक्सर दोनों रूपों में उपयोग किया जाता है।https://ntrs.nasa.gov/archive/nasa/casi.ntrs.nasa.gov/19960009440.pdf Wide Speed Range Turboshaft Study https://web.archive.org/web/20170816054114/https://ntrs.nasa.gov/archive/nasa/casi.ntrs.nasa.gov/19960009440.pdf 16 अगस्त 2017 live
कार्यप्रणाली
एक टर्बोशाफ्ट के केन्द्र में गैस टर्बाइन होती है, जिसे गैस जेनरेटर भी कहते है। इसमें एक अंतर्ग्रहक, संपीडक, कम्बस्टर (अंतर्दहक), टर्बाइन और एक प्रॉपेलिंग नोजल होता है। हवा अंतर्ग्रहक में खींची जाती है और संपीडक द्वारा संपीड़ित होती है।https://pdfs.semanticscholar.org/49a8/64f6083715c9879e1c231e48a45e8a9af765.pdf Performance of a Turboshaft Engine for Helicopter ... https://web.archive.org/web/20190223184227/http://pdfs.semanticscholar.org/49a8/64f6083715c9879e1c231e48a45e8a9af765.pdf 23 फ़रवरी 2019 live अंतर्ग्रहण के बाद संपीड़ित वायु में ईंधन डाला जाता है, जहाँ ईंधन और वायु का मिश्रण और दहन होता है, जिससे गर्म गैसें उत्पन्न होतीं हैं। इंजन के पिछले हिस्से में लगी टर्बाइन के रास्ते से गर्म गैसों का विस्तार और निकास होता है, जिससे टर्बाइन घूमने लगती है। टर्बाइन द्वारा उत्पन्न कुछ शक्ति का उपयोग गैस जेनरेटर और उसके संपीडक को चलाने में किया जाता है।
गैस जेनरेटर से निकलने वाली गर्म गैसें वायुमंडल से उच्च दबाव पर होती हैं, और इंजन के पिछले हिस्से में लगी टर्बाइन को घुमाती हुईं निकलती हैं, जो कि एक अंदरुनी शाफ्ट के सहारे शक्ति उत्पादन करती है। यह शक्ति एक रिडक्शन गियरबॉक्स के माध्यम से मुख्य शाफ्ट तक प्रेषित की जाती है।
उपयोग
टर्बोशाफ्ट इंजनों का उपयोग आमतौर पर उन जगहों में किया जाता है जिनके लिए निरंतर उच्च शक्ति उत्पादन, उच्च विश्वसनीयता, छोटे आकार और हल्के वजन की आवश्यकता होती है। इनमें हेलीकॉप्टर, टिल्टरोटर, सहायक बिजली इकाइयां, नावें और पानी के जहाज, टैंक, होवरक्राफ्ट, और स्थिर उपकरण भी शामिल हैं।
इन्हें भी देखें
टर्बोप्रॉप
टर्बोफैन
टर्बोजेट
गैस टर्बाइन
संदर्भ
श्रेणी:विमान के इंजन