411 REFERENCE · Wikipedia
तबकात ए नासिरी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तबकात-ए-नासिरी (फारसी : طبقات ناصری ) एक इतिहास ग्रन्थ है जो फारसी भाषा में है। इसके रचयिता 'मिनहाजुद्दीन सिराज” (मिनिहाजुद्दीन अबू-उमर-बिन सिराजुद्दीन अल जुजियानी) हैं। इसमें इस्लामी दुनिया का विस्तृत इतिहास है। यह २३ भागों में है और सन १२६० ई में पूरा हुई थी। इसकी शैली बहुत ही सीधी और स्पष्ट है। अपनी इस कृति को मिनहाज ने गुलाम वंश के शासक नसीरुद्दीन महमूद को समर्पित किया था।
इस पुस्तक में मुहम्मद गोरी की भारत विजय तथा तुर्की सल्तनत के आरम्भिक इतिहास की लगभग 1260 ई. तक की जानकारी भी मिलती है।
श्रेणी:इतिहास के स्रोत
श्रेणी:ग्रंथ