Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

ओटावा नदी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

ओटावा नदी सेंट लारेंस नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी है। इसकी लंबाई १००० किमी है। यह कैनाडा की नवीं बड़ी नदी है। यह नदी विक्टोरिया झील से निकलकर पहले पश्चिम की ओर, फिर दक्षिण-पूर्व तथा पूर्व की ओर बहती है और मॉण्ट्रील के पास सेंट लारेंस नदी में मिल जाती है। इसकी मुख्य सहायक नदियाँ गैटनो, ल्य्व्रो रोग, माडावास्का एवं रिज्यू हैं। ओटावा नगर से मॉण्ट्रील तक पाँच फुट गहरे जल में चलनेवाले स्टीमर ग्रीष्म ऋतु में इस नदी पर चलते हैं। इस नदी में कई जलप्रपात हैं, जहाँ जलविद्युत उत्पन्न की जाती है और लुगदी तथा कागज बनाने के कारखानों में काम आती है। लट्ठे नदी द्वारा बहाकर जलविद्युत् उत्पादक केंद्रों तक लाए जाते हैं। लकड़ी से संबंधित कारखाने नदी के किनारे-किनारे कई स्थानों पर हैं। श्रेणी:विश्व की नदियाँ