411 REFERENCE · Wikipedia
गदीर की ईद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|ईरान में गदीर की ईद
ग़दीर की ईद (अरबी: ईदुलग़दीर ; फ़ारसी : ईदे ग़दीर, ईदे बुज़ुर्गे इलाही) शिया मुसलमानों का एक प्रमुख और महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह त्यौहार उस घटना की स्मृति में किया जाता है जिसमें कहते हैं कि इस्लाम के पैगम्बर मुहम्मद ने अपने चचेरे भाई और दामाद अली इब्न अबी तालिब को अपना उत्तराधिकारी नियुक्त किया था। यह त्यौहार १८ धू अल-हिज्जा को मनाया जाता है। हदीथ के अनुसार इस ईद को सर्वश्रेष्ठ ईद माना गया है।
दुनिया भर के शिया मुसलमान इस उत्सव को प्रतिवर्ष विविध रीति-रिवाजों के साथ मनाते हैं। यह विभिन्न देशों में आयोजित होता है, जिसमें ईरान, भारत, पाकिस्तान, अजरबैजान, इराक, यूएई, यमन, अफगानिस्तान, लेबनान, बहरीन और सीरिया शामिल हैं। शिया मुसलमान यूरोप और अमेरिका में भी ग़दीर की ईद मनाते हैं।
सन्दर्भ
इन्हें भी देखें
ग़दीर ए ख़ुम की घटना
बाहरी कड़ियाँ
ईद-ए-ग़दीर: इस्लामिक इतिहास का वो दिन, जिस आधार पर शिया-सुन्नी में बंटे मुसलमान https://web.archive.org/web/20200919092913/https://hindi.news18.com/news/knowledge/hazrat-ali-birthday-ghadir-khumm-mrj-3198725.html 19 सितंबर 2020
श्रेणी:इस्लामी त्यौहार