Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

क्योनागा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right|thumb|300px|क्योनागा कृत 'बाथहाउस' टोरी क्योनागा (जापानी : 鳥居 清長; १७५२-१८१५ ई.) जापान का रंगमंचीय कलाकार। उरागा में जन्म; टोकियो में कियोमित्सू द्वारा चित्रशिक्षण। गुरु के मरने के बाद उनकी संपत्ति का स्वामी बना और रंगमंच चित्रण की महान परंपरा को उसने महत्तर बनाया। रंगमंच के चित्रणों में वह अद्वितीय था। उसके चित्रों में रंगों की अनंतता है, उद्यपि उसे गुलाबी काई हरे पीले, भूरे और नीले रंग प्रिय हैं। उसके चित्रों में मानवों के अतिरिक्त पक्षियों, पुष्पों तथा अन्य प्राकृतिक प्रसंगों का निरूपण हुआ है साथ ही बर्तन भाँडे, मसहरियाँ समेटे हुए पर्दे आदि घरेलू वस्तुएँ भी रूपायित हैं। उसके चित्रों में प्रधान परिमित आवासों को सुंदरियों का चित्रालय और सायोनारा (विदा) हैं। कुछ चित्र उसने राजकन्याओं अथवा दरबार की महिलाओं के भी बनाए थे। श्रेणी:चित्रकार