411 REFERENCE · Wikipedia
राष्ट्रीय स्वास्थ सेवा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right
vertical
राष्ट्रिय स्वस्थ सेवाएँNational Health ServiceNaitional Heal Service
Gwasanaeth Iechyd GwladoltSeirbhís Náisiúnta Sláinte
National Health Service (England) logo.svg
Large capital letters N H and S in white, and written in italics on a dark blue background.
इंग्लैंड की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा का लोगो
NHS Scotland logo.svg
Large capital letters N H and S in dark blue on a white background, above a symbol which resembles a closing curly brace on its side. below this the word Scotland witten in dark blue capital letters.
एनएचएस स्कॉटलैंड का लोगो
The left-hand side shows the NHS Wales symbol. This is a gold ring overlaid with a dark blue knotted cross. The right-hand side has text. On the top half: large capital letters G I and G written in gold above the word Cymru written in dark blue capital letters. In the bottom half: large capital letters N H and S written in gold above the word Wales written in dark blue capital letters.
एनएचएस वेल्स
Large capital letters H S and C in white on a light blue background. To the right of this are the words Health and Social Care written in black on a white background.
आयरलैंड की स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा यानि नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) यूनाइटेड किंगडम के सार्वजनिक रूप से वित्त-पोषित स्वास्थ्य प्रणालियों के लिए छत्र शब्द है। 1948 से इसे सामान्य कराधान से आये राजस्व से वित्त-पोषित किया गया है। यह यूके के चार देशों की चार अलग-अलग प्रणालियों से बना है: इंग्लैंड की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा, एनएचएस स्कॉटलैंड, एनएचएस वेल्स और उत्तरी आयरलैंड की स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा। यह दूसरे विश्व युद्ध के बाद ब्रिटेन में लायी गयी प्रमुख सामाजिक सुधारों में से एक था, जिसे 1948 में स्थापित किया गया। इसका संस्थापक सिद्धांत यह था कि डिलीवरी के समय स्वस्थ सेवाएं निःशुल्क हों, व्यापक हों तथा सार्वभौमिक हों, यानि सब के लिए उपलब्ध हों।http://www.nhs.uk/NHSEngland/thenhs/about/Pages/nhscoreprinciples.aspx The principles and values of the NHS in England Choices NHS www.nhs.uk 2016-11-23 https://web.archive.org/web/20180815030752/https://www.nhs.uk/NHSEngland/thenhs/about/Pages/nhscoreprinciples.aspx 15 अगस्त 2018 live इस बहुविभाजित सेवा के प्रत्येक अंग में दंत चिकित्सा और नेत्र चिकित्सा के अलावा सभी सेवाएँ मुफ्त होती हैं, तथा इनका लाभ यूनाइटेड किंगडम में आमतौर पर रहने वाले नागरिक तथा गैर-नागरिक निवासी भी उठा सकते हैं। एनएचएस को कर्मचारी योगदान (उनके वेतन से) और करों के रूप में उठाए गए सरकारी धन से भी वित्त पोषित किया जाता है।
1948 में इस सेवा की शुरुआत में इसके रचनाकारों का एक महत्वपूर्ण रचनात्मक सिद्धांत यह था की ये सेवा "उपयोग के समय पर मुक्त" होना चाहिए। इसका मतलब यह था कि जो लोग एनएचएस का उपयोग करें, उन्हें अस्पताल या चिकित्सा केंद्र में हर बार सेवाओं का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं होगी। हालाँकि सैद्धांतिक तौरपर इन सेवाओं की उपयोग के समय मुफ्त होने की बात हैं, मगर इंग्लैंड के राष्ट्रिय स्वस्थ सेवा का लाभ उठाते समय लाभार्थियों को औषधियों की पर्ची प्राप्त करने हेतु प्रिस्क्रिप्शन चार्ज अदा करना होता है। यह शुल्क वर्तमान में प्रत्येक आइटम के लिए £8.60 है और प्रत्येक वर्ष उठाया जाता है। स्कॉटलैंड, आयरलैंड या वेल्स की स्वस्थ सेवाओं में ऐसा शुल्क नहीं है।
विभाजन
एनएचएस चार प्रणालियों से बना है: राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (इंग्लैंड), उत्तरी आयरलैंड की स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा, एनएचएस स्कॉटलैंड और एनएचएस वेल्स। प्रत्येक प्रणाली अपनी सरकार द्वारा चलाई जाती है। उदाहरण के लिए, राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (इंग्लैंड) ब्रिटिश सरकार द्वारा चलाई जाती है, जबकि एनएचएस स्कॉटलैंड, स्कॉटिश सरकार द्वारा चलायी जाती है। चारों प्रणालियाँ अलग-अलग तरीकों से चलाए जाते हैं, जो इस बात पर निर्भर करता है की यूनाइटेड किंगडम के कौनसे देश की यह सेवा है। उदाहरण के लिए, स्कॉटलैंड या वेल्स में नुस्खे के लिए कोई शुल्क नहीं है, लेकिन इंग्लैंड में हैं। तथा प्रत्येक स्वास्थ्य सेवा प्रणाली एक दूसरे से पूर्णतः स्वतंत्र रूप से संचालित होती है एवं प्रासंगिक सरकार के प्रति राजनीतिक रूप से जवाबदेह है: स्कॉटिश सरकार, वेल्श सरकार, उत्तरी आयरलैंड कार्यकारी और यूके सरकार (इंग्लैंड के लिए)https://www.kingsfund.org.uk/sites/default/files/2018-05/worlds_biggest_quango_ifg_may2017.pdf The first five years of NHS England Timmins Nicholas 24 May 2018 Institute for Government and The Kings Fund dead https://web.archive.org/web/20190930184800/https://www.kingsfund.org.uk/sites/default/files/2018-05/worlds_biggest_quango_ifg_may2017.pdf 30 सितंबर 2019
वित्त-पोषण
thumb|upright=1.6|राष्ट्रिय स्वस्थ सेवा का बजट 1948/49–2014/15https://www.ifs.org.uk/tools_and_resources/fiscal_facts/public_spending_survey/health_spending Health spending - www.ifs.org.uk 25 मई 2020 https://web.archive.org/web/20171011211446/https://www.ifs.org.uk/tools_and_resources/fiscal_facts/public_spending_survey/health_spending 11 अक्तूबर 2017 dead
इन सेवाओं का 98.8% वित्त-पोषण सामान्य कराधान और राष्ट्रीय बीमा योगदान द्वारा किया जाता है, साथ ही कुछ सेवाओं के लिए रोगी से छोटी राशि भी ली जाती है।http://www.kingsfund.org.uk/projects/nhs-in-a-nutshell/how-nhs-funded How the NHS is funded TheKing'sFund 15 January 2016 6 June 2016 https://web.archive.org/web/20160621015923/http://www.kingsfund.org.uk/projects/nhs-in-a-nutshell/how-nhs-funded 21 जून 2016 dead https://www.rcplondon.ac.uk/guidelines-policy/underfunded-underdoctored-overstretched-nhs-2016 Underfunded, underdoctored, overstretched: The NHS in 2016 21 September 2016 25 मई 2020 https://web.archive.org/web/20200405042734/https://www.rcplondon.ac.uk/guidelines-policy/underfunded-underdoctored-overstretched-nhs-2016 5 अप्रैल 2020 dead यूनाइटेड किंगडम की जीडीपी का लगभग 10% स्वास्थ्य पर खर्च किया जाता है और अधिकांश सार्वजनिक क्षेत्र में खर्च किया जाता है। एनएचएस के लिए भुगतान करने का पैसा सीधे कराधान से आता है। 2008/9 के बजट में यूके में लगभग प्रति व्यक्ति £1,980 के योगदान के बराबर है।http://www.kingsfund.org.uk/projects/nhs-in-a-nutshell/health-care-spending-compared Health care spending compared to other countries 20 January 2016 25 मई 2020 https://web.archive.org/web/20161016050801/http://www.kingsfund.org.uk/projects/nhs-in-a-nutshell/health-care-spending-compared 16 अक्तूबर 2016 deadNHS Choices https://web.archive.org/web/20180815124436/https://www.nhs.uk/NHSEngland/thenhs/about/Pages/overview.aspx 15 अगस्त 2018 The NHS in England: The NHS: About the NHS: Overview. Retrieved 22 June 2010.
जब एनएचएस को 1948 में लॉन्च किया गया था, तब इसका बजट 437 मिलियन पाउंड (2019 के दर के अनुसार में £ 16.01 बिलियन के बराबर) था।http://www.nhs.uk/NHSEngland/thenhs/about/Pages/overview.aspx The NHS in England NHS choices 28 January 2013 27 July 2014 https://web.archive.org/web/20180815124436/https://www.nhs.uk/NHSEngland/thenhs/about/Pages/overview.aspx 15 अगस्त 2018 live 2016-2017 में, इसका बजट £122.5 बिलियन होगया।.Burch Patrick Funding in primary care InnovAiT: Education and Inspiration for General Practice 19 December 2018 12 2 100–104 10.1177/1755738018805186 1955/6 में ब्रिटेन का स्वास्थ्य व्यय सार्वजनिक सेवाओं के बजट का 11.2% था। 2015/16 में यह 29.7% हुआ। यह मुद्रास्फीति को ध्यान में रखते हुए एक साल में लगभग 4% की 60 साल की अवधि में खर्च में औसत वृद्धि के बराबर है। ब्लेयर सरकार के खर्च के स्तर में औसतन प्रति वर्ष लगभग 6% की वृद्धि हुई। 2010 के बाद से खर्च में वृद्धि को केवल 1% से अधिक करने के लिए विवश किया गया है। इस कारणवश, कई छोटी प्रक्रियाएं अब 2019 से उपलब्ध नहीं हो सकती हैं और इसकी असली वजह बजट कटौती हो सकती है।10 charts that show why the NHS is in trouble https://www.bbc.co.uk/news/health-38887694 10 February 2017 बीबीसी न्यूज़ बीबीसी 8 February 2017 https://web.archive.org/web/20170210134916/http://www.bbc.co.uk/news/health-38887694 10 फ़रवरी 2017 livehttps://www.independent.co.uk/voices/nhs-funding-tax-surgery-stopped-minor-operations-learn-surgery-on-self-a8425306.html Norman Matthew If everyone stopped being so pathetic and learnt how to do a bit of surgery at home, the NHS would be saved in no time The Independent London 1 July 2018 25 मई 2020 https://web.archive.org/web/20200502030025/https://www.independent.co.uk/voices/nhs-funding-tax-surgery-stopped-minor-operations-learn-surgery-on-self-a8425306.html 2 मई 2020 live
इन्हें भी देखें
यूनाइटेड किंगडम में अवक्रमण
स्कॉटलैंड की संसद
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
Official website for the NHS in England
Official website for NHS Scotland
Official website for NHS Wales
Official website for Health and Social Care in Northern Ireland
श्रेणी:यूनाइटेड किंगडम
श्रेणी:यूनाइटेड किंगडम में स्वास्थ सेवाएँ
श्रेणी:राष्ट्रिय स्वस्थ सेवा