Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

मार्क टेलर

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

180px|अंगूठाकार|दाएँ|मार्क टेलर 2014 में मार्क टेलर (Mark Taylor; जन्म 27 अक्तूबर 1964) पूर्व क्रिकेटर है जो 1989 से 1999 तक ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की तरफ से खेलते थे। उन्होंने 1994 से 1999 तक टीम की कप्तानी भी की। उनकी व्यापक रूप से ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम को प्रभुत्व तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। हालांकि, उन्हें एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए कम आदर्श माना जाता था और अंतत 1997 में उन्हें एक दिवसीय कप्तान और खिलाड़ी के रूप में हटा दिया गया। 104 टेस्ट मैचों में उन्होंने 43.49 की बल्लेबाजी औसत के साथ 7525 रन बनाए जिसमें 19 शतक और 40 भी अर्द्धशतक शामिल हैं। उनका उच्चतम स्कोर 334 रहा। उनके द्वारा लिये गए 157 कैच उस समय एक टेस्ट रिकॉर्ड थे (अब राहुल द्रविड़ कीर्तिमानधारी है)। उनके उत्तराधिकारी स्टीव वॉ ने कप्तान के रूप में जीत के कई रिकॉर्ड स्थापित किये। वह अब क्रिकेट कमेंटेटर और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के निदेशक हैं।मार्क टेलर http://www.espncricinfo.com/ci/content/player/7924.html 20 जनवरी 2017 en https://web.archive.org/web/20170226204209/http://www.espncricinfo.com/ci/content/player/7924.html 26 फ़रवरी 2017 live इन्हें भी देखें टेस्ट क्रिकेट के तिहरे शतकों की सूची सन्दर्भ श्रेणी:1964 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:क्रिकेट कमेंटेटर श्रेणी:ऑस्ट्रेलियाई वनडे क्रिकेट खिलाड़ी श्रेणी:ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कप्तान‎