411 REFERENCE · Wikipedia
वजुभाई वाला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वजुभाई वाला Governor of Karnataka Vajubhai Rudabhai Vala.jpg 1939 1 23 y गुजरात, भारत कर्नाटक के राज्यपाल 1 सितम्बर 2014 गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष 23 जनवरी 2012 31 अगस्त 2014 भारतीय जनता पार्टी भारतीय
वजुभाई वाला (जन्म: 23 जनवरी 1939) एक भारतीय राजनेता हैं। वर्तमान में वे कर्नाटक के राज्यपाल हैं। इसके पूर्व वे गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष थे।
परिचय
श्री वजुभाई वाला ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्य के रूप में अपना करीयर आरम्भ किया और १९७१ में जन संघ के सदस्य बने। १९७५ में आपातकाल के समय ११ मास तक वे कारागार में थे। १९८० के दशक में वे राजकोट के मेयर भी रहे।
वे सितम्बर २०१४ से कर्नाटक के राज्यपाल हैं। इसके पूर्व २०१२ से २०१४ तक वे गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष थे। १९९८ से २०१२ तक वे गुजरात मंत्रिमण्डल में वित्त, श्रम और रोजगार आदि के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। वे कई बार पश्चिमी राजकोट से विधानसभा के लिये चुने गये थे।
उनकी दो पुत्रियाँ और दो पुत्र हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय राजनीतिज्ञ
श्रेणी:भारत के राज्यों के राज्यपाल
श्रेणी:कर्नाटक के राज्यपाल
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1939 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के राजनीतिज्ञ