411 REFERENCE · Wikipedia
ओ हीरिये
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
"ओ हीरिये"(हिन्दी:ओ, प्रियतम), एक गीत है जिसका निर्माण भारतीय अभिनेता और गायक आयुष्मान खुराना ने किया है। यह प्रथम गैर-फ़िल्म एकल गीत है जो २०१२ की फ़िल्म विकी डोनर के गाने "पानी दा रंग" और नौटंकी साला! के साडी गली, तू ही तो के बाद इतना लोकप्रिय हुआ। गीत का लेखन कार्य आयुष्मान खुराना ने अपने सहयोगी और दोस्त रोचक कोहली के साथ किया है। गाना पंजाबी में गाया गया है।
== रिलीज और विपणन ==
आयुष्मान के अनुसार "'पानी दा रंग' और 'साड्डी गली' में भावनाएं बहुत अधिक थीं। यह (ओ हीरिये) एक बेहद खुशनुमा और प्यारभरा गाना है।"
यह गाना आयुष्मान खुराना के जन्मदिन पर यशराज फ़िल्म्स म्यूज़िक द्वारा जारी किया गया।
=== जोलो के साथ सहयोग ===
जोलो (Xolo) एंड्रॉयड फोन से जुड़ी एक स्वदेशी मोबाइल विनिर्माण कम्पनी है जिसने आयुष्मान खुराना को कम्पनी का ब्रांड एम्बेसडर चुना है; इस कम्पनी ने इस गाने के निर्माण में आयुष्मान का सहयोग किया है।
== संगीत वीडियो ==
गीत का निर्देशन अशिमा छिब्बर ने किया है जिन्होंने २०१३ की फ़िल्म मेरे डैड कि मारुती का भी निर्देशन किया है जबकि सिनेमेटोग्राफर आदिल अफ़सर द्वारा फ़िल्माई गई है और रिज़वान मैपले द्वारा सम्पादित किया गया है।
== गीत सूची ==
डिजिटल डाउनलोड
"ओ हीरिये" – 3:35
== सन्दर्भ ==