411 REFERENCE · Wikipedia
मनीष मुंदड़ा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मनीष मुंदड़ा मनीष मुंदड़ा का छाया चित्र 1973 4 22 y देवघर, झारखण्ड, भारत भारत फ़िल्म निर्माता दृश्यम् फिल्म्स एमबीए, जोधपुर विश्वविद्यालय 2013-आज तक www.drishyamfilms.com
मनीष मुंदड़ा फ़िल्म निर्माण कंपनी दृश्यम् फिल्म्स के संस्थापक और फिल्म निर्माता हैं। मनीष ने एक छोटे से अंतराल में बेहतरीन कथ्य वाली फिल्मों के निर्माण के जरिए युवा और नए फिल्मकारों के लिए एक नया मंच उपलब्ध करवाया है। बतौर निर्माता मनीष की फिल्म न्यूटन (फिल्म) को 90वें ऑस्कर सम्मान-2018 के लिए सर्वश्रेष्ठ विदेशी भाषा फिल्म की श्रेणी में भारत की ओर से आधिकारिक फिल्म के रूप में एंट्री दी गई है।
जीवन परिचय
मनीष का जन्म बिहार(अब झारखण्ड) के देवघर जिले में हुआ था। मनीष का बचपन बेहद चुनौतीपूर्ण स्थितियों में गरीबी में बीता। मनीष को अपनी पढ़ाई पूरी करने के साथ-साथ जीतोड़ मेहनत कर धनोपार्जन भी करना पड़ा। मनीष ने देवघर में शुरुआती शिक्षा प्राप्त करने के बाद जोधपुर विश्वविद्यालय से एमबीए किया।http://www.fortuneindia.com/enterprise/manish-mundras-double-role/101338 Manish Mundra’s double role फॉर्च्यून इंडिया 24 अगस्त 2016 19 नवंबर 2017 अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20171130164059/http://www.fortuneindia.com/enterprise/manish-mundras-double-role/101338 30 नवंबर 2017 deadमुंदड़ा ने दसवीं कक्षा तक कभी भी नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित होकर शिक्षा नहीं ग्रहण की। सड़क की पटरी पर शीतल पेय बेचने और उससे अपने परिवार के गुजारे में मदद की रकम अर्जित करने के बाद ही वो छठे छमासे कक्षा में उपस्थित हो पाते थे। इस रूप में उन्होंने तकरीबन स्वाध्याय से ही शिक्षा ग्रहण की। मुंदड़ा के जीवन में मुसीबतों ने पग-पग पर परीक्षा ली। कठिन परिश्रम के बावजूद मनीष को आर्थिक विपत्ति से पार पाने के लिए अपनी मां का आखिरी बचा जेवर भी गिरवी रखना पड़ा। लेकिन इसके बाद मनीष ने जीवन में तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए 19 साल की उम्र में घर छोड़ दिया और जोधपुर से एमबीए की डिग्री हासिल करने के बाद आदित्य बिड़ला समूह में नौकरी शुरू कर दी। लेकिन मनीष का मन फिल्मों में बसता था। पहले उन्होंने सोचा कि मुंबई जाकर फिल्म निर्माण के लिए संघर्ष करें। लेकिन बाद में उन्होंने मेहनत से पूंजी इकट्ठा करने के बाद इस काम में हाथ लगाने का निर्णय किया।http://www.fortuneindia.com/enterprise/manish-mundras-double-role/101338 Manish Mundra’s double role फॉर्च्यून इंडिया 24 अगस्त 2016 19 नवंबर 2017 अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20171130164059/http://www.fortuneindia.com/enterprise/manish-mundras-double-role/101338 30 नवंबर 2017 deadhttp://www.firstpost.com/business/soft-drinks-seller-co-ceo-inspiring-story-masaan-producer-manish-mundra-2360866.html firstpost.com From soft drinks seller to co CEO 24 अगस्त 2016 19 नवंबर 2017 अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20171128050946/http://www.firstpost.com/business/soft-drinks-seller-co-ceo-inspiring-story-masaan-producer-manish-mundra-2360866.html 28 नवंबर 2017 dead
फिल्म निर्माण
वर्ष फिल्म निर्देशक कलाकार 2014 आंखों देखी रजत कपूर संजय मिश्रा (अभिनेता), रजत कपूर 2015 मसान नीरज घेवन ऋचा चड्ढा, विक्की कौशल 2015 X:पास्ट इस प्रेजेंट अभिनव शिव तिवारी, अनु मेनन, हेमंत गाबा, नलन कुमारस्वामी, प्रतीम डी.गुप्ता,राजा सेन,राजश्री ओझा, संदीप मोहन रजत कपूर, अंशुमन झा, हुमा क़ुरैशी (अभिनेत्री), स्वरा भास्कर 2016 उमरीका प्रशांत नायर सूरज शर्मा, टोनी रिवोलोरी, प्रतीक बब्बर, स्मिता तांबे, आदिल हुसैन, राजेश तैलंग 2016 धनक नागेश कुकुनूर हेतल गड्डा, क्रिश छाबड़िया 2016 वेटिंग अनु मेनन नसीरुद्दीन शाह, कल्की केकलां 2017 न्यूटन (फिल्म) अमित वी.मसुरकर राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, संजय मिश्रा (अभिनेता), अंजलि पाटिल, रघुवीर यादव 2017 रुख अतनु मुखर्जी मनोज बाजपेयी, स्मिता तांबे, आदर्श गौरव 2017 कड़वी हवा नील माधव पंडा संजय मिश्रा (अभिनेता), रणवीर शौरी
सम्मान एवं पुरस्कार
सन्दर्भ
श्रेणी:फ़िल्म निर्माता
श्रेणी:1973 में जन्मे लोग
श्रेणी:झारखंड के लोग
श्रेणी:जीवित लोग