411 REFERENCE · Wikipedia
नैनवा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नैनवा Nainwa नैनवा India Rajasthan 25.77 N 75.85 E राजस्थान में स्थिति बूँदी ज़िलाराजस्थान 35,172 2011 राजस्थानी, हिन्दी
नैनवा (Nainwa) भारत के राजस्थान राज्य के बूँदी ज़िले में स्थित एक नगर है।"Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332"Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990
प्रशासनिक स्थिति
नैनवां एक ऐतिहासिक शहर है जो बूंदी जिला मुख्यालय से 70 किलोमीटर दूर स्थिति है। यहां पर एक नगर पालिका, पंचायत समिति, तहसील और उपखंड कार्यालय बने हुए है। यह बूंदी जिले की सबसे बड़ी तहसिल है। प्रशासनिक दृष्टि से यहां पर उपखंड अधिकारी कार्यालय बना हुआ है। नैनवा में नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस उपअधीक्षक कार्यालय भी बना हुआ है। वर्तमान में नैनवा उपजिला चिकित्सालय केंद्र भी है। नैनवां तहसील में दो उपतहसीलें देई और करवर भी इसी के अंतर्गत आती है। यातायात कि सुविधा के अनुसार नैनवां में राष्ट्रीय राजमार्ग 148D और राज्य राजमार्ग 34 यहां से होकर गुजर रहा है। नैनवां के चारों तरफ परकोटा बना हुआ है और नैनवा के चारों तरफ तीन तालाब बने हुए हैं राय सागर, कनक सागर व नवलसागर जो बहुत ही मनमोहक नजारा प्रस्तुत करते हैं। नैनवा में ऐतिहासिक गढ पैलेस भी मौजूद है।
पंचायत समिति
नैनवा तहसील होने के साथ ही यह एक पंचायत समिति कार्यालय भी बना हुआ है जो ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए बहुत ही आवश्यक है और इस पंचायत समिति में 19 वार्ड है। वर्तमान में पंचायत समिति नैनवा में पदम कुमार नागर प्रधान है।
इसके अलावा पंचायत समिति नैनवां में मोहनलाल नागर उपप्रधान, शैतान सिंह मीणा, रेशम सिंह मीणा, मोहनलाल गोमे, सुनीता शर्मा, कुमारी राकेश, कोमल नागर और अन्य पंचायत समिति सदस्य है।
ग्राम पंचायतें
नैनवा पंचायत समिति में कल 33 ग्राम पंचायतें हैं जिनके अंतर्गत 193 राजस्व गांव आते हैं। नैनवा पंचायत समिति का कार्यालय नैनवा शहर में स्थित है।
जनसांख्यिकी
2001 की जनगणना के अनुसारIndia नैनवा की कुल जनसंख्या 35,172 है। जिसमें 52% पुरुष एवं 48% महिलाएँ शामिल हैं। नैनवा की औसत साक्षरता दर 61% है जो राष्ट्रीय औसत 59.5% से कम है। यहाँ की पुरुष साक्षरता दर 72% और महिला साक्षरता दर 48% है। यहाँ छः वर्ष से कम उम्र के बच्चों की संख्या कुल जनसंख्या का 16% है।
इन्हें भी देखें
बूँदी ज़िला
सन्दर्भ
श्रेणी:राजस्थान के शहर
श्रेणी:बूँदी ज़िला
श्रेणी:बूँदी ज़िले के नगर