411 REFERENCE · Wikipedia
तुमसा नहीं देखा (2004 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तुमसा नहीं देखा तुमसा नहीं देखा.jpg तुमसा नहीं देखा का पोस्टर मुकेश भट्ट अनुराग बसु नदीम-श्रवण सुबोध चोपड़ा इमरान हाशमी, दीया मिर्ज़ा, अनुपम खेर 24 सितंबर, 2004 भारत हिन्दी
तुमसा नहीं देखा 2004 में बनी हिन्दी भाषा की संगीतमय प्रेमकहानी फ़िल्म है। अनुराग बसु द्वारा निर्देशित, मुकेश भट्ट द्वारा निर्मित, सुबोध चोपड़ा द्वारा लिखित इसकी प्रमुख भूमिकाओं में इमरान हाश्मी और दीया मिर्ज़ा हैं।दिलकश अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाया दीया मिर्जा ने https://www.patrika.com/special-news/happy-birthday-dia-mirza-1459428/ 29 नवंबर 2018 पत्रिका 9 दिसंबर 2016 https://web.archive.org/web/20181129100401/https://www.patrika.com/special-news/happy-birthday-dia-mirza-1459428/ 29 नवंबर 2018 live
संक्षेप
इस फिल्म की कहानी हमेशा शराब के नशे में धुत रहने वाले अमीर लड़के, दक्ष मित्तल (इमरान हाशमी) से शुरू होती है। एक दिन उसकी मुलाक़ात एक लड़की, जिया (दीया मिर्जा) से होती है। उसे पहली ही नजर में उससे प्यार हो जाता है। जिया नाचने का काम करती है और उसका एक अपंग भाई भी है। दक्ष और जिया काफी वक्त एक दूसरे के साथ बिताते हैं और एक दूसरे से प्यार करने लगते हैं। हालांकि दक्ष मिलियन डॉलर के ट्रस्ट के लिए अनहिता माधवानी (पूजा भारती) से शादी करने की सोचता है।
वो मदद के लिए जॉन (अनुपम खेर) से मिलता है। वो चाहते रहता है कि दक्ष की शादी जिया से हो, पर उसकी तबीयत खराब हो जाती है और वो अस्पताल में भर्ती हो जाता है। दक्ष और अनहिता की सगाई तय हो जाती है और उस पार्टी में वो जिया को भी आने के लिए मना लेता है।
दक्ष और जिया एक दूसरे के साथ नाचते रहते हैं और वहीं अस्पताल में जॉन की मौत हो जाती है। दक्ष उनके इच्छा को पूरा करने के लिए जिया से शादी की बात करता है, और वो मान लेती है। अंत में परिवार वाले भी उसके शादी के लिए मान जाते हैं और इसी के साथ कहानी समाप्त हो जाती है।
मुख्य कलाकार
इमरान हाशमी - दक्ष मित्तल
दीया मिर्ज़ा - जिया
अनुपम खेर - जॉन अंकल
शरत सक्सेना - देवेन्द्र माधवानी
सुरेखा सीकरी - दक्ष की दादी
अतुल परचुरे - निक्की (जिया का भाई)
अवतार गिल - बार का मालिक
संगीत
गायक नदीम-श्रवण समीर भीड़ में तन्हाई में 6:03 उदित नारायण, श्रेया घोषाल धनक का रंग 4:53 श्रेया घोषाल सोलो मैंने सोच लिया 4:19 उदित नारायण, श्रेया घोषाल मुझे तुमसे मोहब्बत है 5:52 श्रेया घोषल, शान मेरे दिल बता जाऊँ कहाँ 5:19 सोनू निगम वो हमसे खफा हैं 5:14 उदित नारायण, श्रेया घोषाल ये धुआँ धुआँ 5:47 रूप कुमार राठोड़, श्रेया घोषाल मुझे तुमसे मोहब्बत है रीमिक्स 6:05 श्रेया घोषल, शान ये धुआँ धुआँ 5:48 वाद्य संगीत 49:20
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0430702 तुम सा नहीं देखा
श्रेणी:2004 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:नदीम–श्रवण द्वारा संगीतबद्ध फिल्में