411 REFERENCE · Wikipedia
पिलोदा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
पिलोदा अथवा पिलौदाhttp://ourvillageindia.org/Place.aspx? भारतीय राज्य राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की गंगापुर सिटी तहसील का एक गाँव है। यह गाँव जिले के बड़े गाँवों में से एक है। गाँव की कुल जनसंख्या 6,038 से अधिक है जिसमें अधिकतर जनजातियाँ हैं। गाँव में 2,000 से अधिक घर हैं।
alt= Kuldevi Lahkod.|thumb| लहकोड़ देवी
यह गाँव भी राजस्थान के अन्य आदिवासी गाँवों के समान है। यह गाँव सड़क मार्ग एवं रेलमार्ग से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है। इस गाँव का ब्रोडगेज रेलवे स्टेशन श्री महावीरजी और गंगापुर रेलवे स्टेशन के मध्य स्थित है। गाँव श्री लहकोड़ देवी के तीर्थस्थल के रूप में प्रसिद्ध है। इसके पास का पवित्र तालाब, मुख्यतः अप्रैल माह में दुर्गाष्टमी और श्री राम नवमी के दिन श्रद्धालुओं की भीड़ के साथ देखा जा सकता है। इस दिन यहाँ स्थानीय मेला लगता है, जिसमें विशाल कुश्ती दंगल का आयोजन किया जाता हैं, जिसमें दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश के महिला एवं पुरुष पहलवान भाग लेते हैं। इस मेले में कुश्ती दंगल के साथ-ही-साथ अन्य प्रतियोगिताओं का भी आयोजन ग्रामीणों द्वारा करवाया जाता हैं, जैसे - रेस्लिंग, कुश्ती, ऊँट दौड़, घुड़ दौड़, बैल दौड़, तैराकी और साइकलिंग के रूप में किया जाता है।
References
श्रेणी:सवाई माधोपुर ज़िले के गाँव