411 REFERENCE · Wikipedia
औपचारिक भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गणित, कम्प्यूटर विज्ञान और भाषाविज्ञान में औपचारिक भाषा (formal language) चिन्हों के स्ट्रिंगों का एक समुच्चय (सेट) होता है जिनके साथ एक सम्बन्धित नियमों की सूची भी सम्मिलित हो। ऐसी औपचारिक भाषा की वर्णमाला चिन्हों व अक्षरों का वह समुच्चय होता है जिसके साथ उस भाषा के स्ट्रिंग बनाए जा सकें। किसी औपचारिक भाषा के मान्य स्ट्रिंगों को सुनिर्मित शब्द (well-formed words) या सुनिर्मित सूत्र (well-formed formula) कहते हैं। अक्सर औपचारिक भाषाओं के साथ-साथ उसके शब्द निर्माण व प्रयोग के लिए एक औपचारिक व्याकरण (formal grammar) भी परिभाषित होता है, जिसे उसका निर्माण नियम (formation rule) भी कहते हैं।
== इन्हें भी देखें ==
स्ट्रिंग (संगणन)
चिन्ह (औपचारिक)
== बाहरी कड़ियाँ ==
औपचारिक भाषाओं को परिभाषित करनेवाला जालस्थल 1/24/04
जेम्स पावर, नोट्स आन फार्मल लैंग्वेज थियरी ऐंड पार्सिंग, 29 नवंबर 2002.
== सन्दर्भ ==