411 REFERENCE · Wikipedia
नीमरूज़ प्रान्त
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जून 2015
thumb|180px|अफ़ग़ानिस्तान का नीमरोज़ प्रान्त (लाल रंग में)
thumb|180px|नीमरोज़ प्रान्त में शुष्क-पथरीली ज़मीन पर उगने वाला 'चश्त' नामक पौधा
thumb|180px|नीमरोज़ प्रान्त के चख़ानसूर ज़िले का एक नज़ारा
नीमरोज़ (पश्तो: ur نیمروز, अंग्रेजी: Nimruz) अफ़ग़ानिस्तान का एक प्रांत है जो उस देश के पश्चिम में स्थित है। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ४१,००५ वर्ग किमी है और इसकी आबादी सन् २००२ में लगभग १.५ लाख अनुमानित की गई थी।The World Factbook: Afghanistan (अंग्रेज़ी) https://web.archive.org/web/20170920072213/https://www.cia.gov/library/publications/the-world-factbook/geos/af.html 20 सितंबर 2017 , Central Intelligence Agency (सी आइ ए), Accessed 27 दिसम्बर 2011 इस प्रान्त की राजधानी ज़रंज है। इस प्रान्त की सरहदें ईरान और पाकिस्तान से लगती हैं। नीमरोज़ प्रान्त अफ़ग़ानिस्तान की सब से कम घनी आबादी वाला सूबा है और इसका एक बड़ा भूभाग सीस्तान द्रोणी और दश्त-ए-मारगो के भयंकर रेगिस्तान में आता है।
नाम की उत्पत्ति
'नीम' का अर्थ 'आधा' होता है, जैसा की हिन्दी कहावत 'नीम हकीम, ख़तरा-ए-जान' ('आधा हकीम से इलाज करवाना जान का ख़तरा मोल लेना है') में मिलता है। 'नीमरोज़ का मतलब है 'आधा दिन'।
लोग
नीमरोज़ के ६०% निवासी बलोच लोग हैं। इनसे कुछ कम मात्रा में पठान लोग भी इस प्रान्त में रहते हैं। कुछ ताजिक (फ़ारसी-भाषी) लोग और उज़बेक लोग भी यहाँ बसते हैं। यहाँ के ८३% गाँव बलोच भाषा बोलते हैं।
इन्हें भी देखें
सीस्तान द्रोणी
दश्त-ए-मारगो
अफ़ग़ानिस्तान
सन्दर्भ
श्रेणी:अफ़ग़ानिस्तान के प्रांत