411 REFERENCE · Wikipedia
वेलकम (2007 फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वेलकम वेलकम.jpg वेलकम का पोस्टर फ़िरोज़ नाडियाडवाला अनीस बज़मी अनीस बज़मी प्रफुल्ल पारेख राजीव कौल अक्षय कुमार, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, मल्लिका शेरावत, कैटरीना कैफ़, फ़िरोज़ ख़ान, परेश रावल 21 दिसंबर, 2007 भारत हिन्दी
वेलकम 2007 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। यह अनीस बज़मी द्वारा सह-लिखित और निर्देशित है। इसमें अनिल कपूर, नाना पाटेकर, अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ़, परेश रावल और मल्लिका शेरावत प्रमुख भूमिकाओं में हैं।अक्षय कुमार की वो फिल्म, जिसकी रिलीज से पहले टेंशन में थे प्रोड्यूसर, फिर 1 फैसले ने हिट करवा दी थी मूवी https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood-anees-bazmee-says-producer-firoz-nadiadwala-got-very-worried-before-releasing-of-akshay-kumar-katrina-kaif-2007-welcome-know-here-why-8275248.html 29 अगस्त 2024 न्यूज़ 18 29 अप्रैल 2024 hi 29 अगस्त 2024 https://web.archive.org/web/20240829100111/https://hindi.news18.com/news/entertainment/bollywood-anees-bazmee-says-producer-firoz-nadiadwala-got-very-worried-before-releasing-of-akshay-kumar-katrina-kaif-2007-welcome-know-here-why-8275248.html dead यह अभिनेता फ़िरोज़ ख़ान की अंतिम फिल्म रही।अनीस बज्मी ने शेयर किया फिरोज खान से जुड़ा किस्सा:बोले- ‘वेलकम’ में काम करने को राजी नहीं थे, शायद उन्हें कैंसर का पता चल गया था https://www.bhaskar.com/entertainment/bollywood/news/anees-bazmee-shared-an-anecdote-related-to-feroz-khan-133097514.html 29 अगस्त 2024
वेलकम एक बड़ी व्यावसायिक सफलता थी और यह वर्ष 2007 की दूसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली हिन्दी फिल्म रही। यह फिल्म वेलकम शृंखला की पहली किस्त है और 2015 में इसका सीक्वल वेलकम बैक भी आया। इस शृंखला की तीसरी परन्तु असंबंधित किस्त, वेलकम टू द जंगल निर्माणधीन है।
संक्षेप
उदय (नाना पाटेकर) आपराधिक डॉन है जो अपनी बहन संजना (कैटरीना कैफ़) की शादी सज्जन परिवार में करना चहता है। लेकिन कोई सज्जन परिवार उसके अपराध वाले परिवार से जुड़ना नहीं चाहता है। डॉ. घुंघरू (परेश रावल) भी अपने भांजे, राजीव (अक्षय कुमार) की शादी करने की कोशिश करता है। लेकिन उसकी भी एक ही शर्त होती है कि लड़की सभ्य परिवार की होनी चाहिए। इत्तेफ़ाक़ से राजीव संजना से मिलता है और उसे प्यार हो जाता है। वही उदय का गैंगस्टर भाई मजनू (अनिल कपूर), डॉ. घुंघरू से शादी के लिये हाँ कराने के लिये योजना बनाता है। योजना काम कर जाती है और डॉ. घुंघरू राजीव और संजना की शादी के लिये तैयार हो जाता है। यह सोचकर कि उदय बहुत सभ्य आदमी है। लेकिन जब उसे बाद में पता चलता है कि उदय और मजनू आपराधिक डॉन हैं, तो वह जल्दी से अपने परिवार को बचाने के लिए दक्षिण अफ्रीका के सन सिटी में भाग जाता है। हालाँकि, मजनू और संजना सन सिटी भी आ जाते हैं। राजीव फिर से संजना से मिलता है और दोनों में प्यार हो जाता है।
वहीं डॉ. घुंघरू उदय और मजनू से मिलता है और मजबूरन उसे शादी के लिये हाँ करना पडता है। राजीव संजना की सगाई में एक और शक्तिशाली डॉन आरडीएक्स (फ़िरोज़ ख़ान) भी आता है। डॉ. घुंघरू शादी तोड़ने के लिये अपनी साली इशिका (मल्लिका शेरावत) को बुलाता है। वह उससे कहलवाता है कि राजीव की उससे बचपन में शादी हो चुकी है। आरडीएक्स यह सुन शादी रुकवा देता है। डॉ. घुंघरू फैसला करता है कि वह शादी के लिए तभी सहमत होंगे जब उदय और मजनू अपराध का जीवन छोड़ देंगे। राजीव और संजना उदय के अभिनय करने के उसके सपने को फिर से जागृत करने की कोशिश करते हैं। वहीं मजनू को पेंटिंग के अपने प्यार को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। ताकि वह लोग व्यस्त रहे और उनके पास अपराध के लिए समय न रहें।
फिल्म के अंत में राजीव की हरकतें आरडीएक्स के बेटे लकी को गुस्सा दिलाती हैं। वह राजीव को गोली मारने का प्रयास करता है। संजना बंदूक पकड़ लेती है और लकी को गोली लग जाती है। आरडीएक्स अपने बेटे की मौत की सूचना पाकर दाह संस्कार में शामिल होने के लिए आता है। हालांकि लकी, जो अभी भी जीवित है, बच निकलता है। वह अपने पिता को बताने के लिये दौडता है। आरडीएक्स से बिना शरीर के ही दाह संस्कार करा दिया जाता है। हालांकि लकी लकड़ियों के नीचे छिपा हुआ था और उसको होश आ जाता है। अब सभी की सच्चाई आरडीएक्स के सामने आ जाती है। राजीव, घुँघरू, उसकी पत्नी, इशिका, उदय, मजनू और संजना को आरडीएक्स द्वारा पकड़ लिया जाता है और एक चट्टान में बने बगंले में लाया जाता है। वहां सभी योजना बना लकी को फसा देते है। सभी आरडीएक्स से न्याय करने को कहते हैं लेकिन वह सभी को मारने को कहता है ताकि बात बाहर ना जा सके। वह उनको मार पाता तभी कुछ सरकारी अधिकारी उसके घर को खाई में गिरा देते है। सभी बच निकलते है लेकिन लकी वहीं फस जाता है। तभी राजीव अपनी जान से खेल कर उसकी जान बचाता है। आरडीएक्स उसका अहसान मान सब को माफ कर देता है और राजीव संजना की शादी करा देता है।
मुख्य कलाकार
अक्षय कुमार — राजीव
नाना पाटेकर — उदय शेट्टी
अनिल कपूर — सागर "मजनू" पाण्डे
परेश रावल — डा. घुंघरू
कैटरीना कैफ़ — संजना
मल्लिका शेरावत — इशिका / ईशा
फ़िरोज़ ख़ान — आरडीएक्स
सुप्रिया कार्णिक — पायल घुंघरू
असरानी — अखिलेन्द्र चंदेल
आदि ईरानी — वकील हरकेश साहनी
मुशताक ख़ान — बल्लू
परेश गनात्रा — एमसीडी अधिकारी
संगीत
गीत गायक वेलकम शान, सौम्या राव, वाजिद 4:17 साजिद-वाजिद शब्बीर अहमद होंठ रसीले श्रेया घोषाल, शंकर महादेवन, आनन्द राज आनन्द 4:40 आनन्द राज आनन्द इब्राहीम अश्क इंशा अल्लाह कृष्णा बेउरा, शान, आकृति कक्कड़ 5:38 हिमेश रेशमिया समीर ऊँचा लंबा कद आनन्द राज आनन्द, कल्पना 4:39 आनन्द राज आनन्द आनन्द राज आनन्द कोला लाका वेल्लारी हिमेश रेशमिया 5:38 हिमेश रेशमिया समीर क्या किया आनन्द राज आनन्द, श्वेता पंडित 5:02 आनन्द राज आनन्द अनजान सागरी
नामांकन और पुरस्कार
|-
| rowspan="1"|2008
| अनिल कपूर
| फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार
|
|}
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
0488798 वेलकम
श्रेणी:2007 में बनी हिन्दी फ़िल्म
श्रेणी:आनन्द राज आनन्द द्वारा संगीतबद्ध फिल्में
श्रेणी:हिमेश रेशमिया द्वारा संगीतबद्ध फिल्में
श्रेणी:भारतीय हास्य फ़िल्में