Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

उमा भारती

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

उमा भारती Uma Bharti, Pachmarhi, MP, crop.jpg भारत के जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री प्रणब मुखर्जी नरेन्द्र मोदी पदस्थ 26 मई 2014 yes 1959 05 03 टीकमगढ़, मध्य प्रदेश, भारत भारतीय जनता पार्टी भारतीय जनशक्ति पार्टी अविवाहित सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ता हिन्दू उमा श्री भारती (जन्म: 3 मई 1959 को एक लोधी ठाकुर परिवार में), भारतीय राजनेत्री है और भारत की जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री थी। वे मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री रह चुकी है। उन्हें ग्वालियर की महारानी विजयराजे सिंधिया ने उभारा। साध्वी ऋतम्भरा के साथ उन्होंने राम जन्मभूमि आन्दोलन में प्रमुख भूमिका निभाई। इस दौरान उनका नारा था "श्री रामलला घर आयेंगे मंदिर वहीं बनायेंगे"। वह युवावस्था में ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़ गयीं थी। उन्होंने १९८४ में सर्वप्रथम लोकसभा चुनाव लड़ा, परन्तु हार गयीं। १९८९ के लोकसभा चुनाव में वह खजुराहो संसदीय क्षेत्र से सांसद चुनी गयीं और १९९१, १९९६, १९९८ में यह सीट बरक़रार रखी। १९९९ में वह भोपाल सीट से सांसद चुनी गयीं। वाजपेयी सरकार में वह मानव संसाधन विकास, पर्यटन, युवा मामले एवं खेल और अंत में कोयला और खदान जैसे विभिन्न राज्य स्तरीय और कैबिनेट स्तर के विभागों में कार्य किया। २००३ के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में, उनके नेतृत्व में भाजपा ने तीन-चौथाई बहुमत प्राप्त किया और मुख्यमंत्री बनीं। अगस्त २००४ उन्होंने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जब उनके खिलाफ १९९४ के हुबली दंगों के सम्बन्ध में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ।http://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/824224.cms BJP meet to decide Uma Bharati's fate द टाइम्स ऑफ़ इण्डिया 20 मार्च 2009 https://web.archive.org/web/20040823202351/http://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/824224.cms 23 अगस्त 2004 dead शुरुआती जीवन उमा भारती का जन्म टीकमगढ़ जिले के डुंडा नामक स्थान पर हुआ। उनकी शिक्षा छठी कक्षा तक हुई। वह लोधी जाति के अंतर्गत आती हैं। http://www.parliamentofindia.nic.in/ls/lok13/biodata/13MP30.htm Biographical Sketch — Member of Parliament - 13th Lok Sabha Parliament of India 21 जून 2013 https://web.archive.org/web/20130602074400/http://www.parliamentofindia.nic.in/ls/lok13/biodata/13MP30.htm 2 जून 2013 dead राजनीतिक असहमति नवम्बर २००४ को लालकृष्ण आडवाणी की आलोचना के बाद उन्हें भाजपा से से बर्खास्त कर दिया गया। २००५ में उनकी बर्खास्तगी हट गयी और उन्हें पार्टी की संसदीय बोर्ड में जगह मिली। इसी साल वह पार्टी से हट गयी क्योंकि उनके प्रतिद्वंदी शिवराज सिंह चौहान को मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री बना दिया गया। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनशक्ति पार्टी नाम से एक अलग पार्टी बना ली। ७ जून २०११ को उनकी पुनः भाजपा में वापसी हुई। उत्तर प्रदेश में पार्टी की स्थिति सुधारने के लिए उन्होंने "गंगा बचाओ" अभियान चलाया।Back to BJP http://economictimes.indiatimes.com/news/politics/nation/uma-bharti-re-inducted-into-bjp/articleshow/8758452.cms 7 जून 2011 Economic Times 7 जून 2011 https://web.archive.org/web/20121019054549/http://economictimes.indiatimes.com/news/politics/nation/uma-bharti-re-inducted-into-bjp/articleshow/8758452.cms 19 अक्तूबर 2012 live मार्च २०१२ में हुए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में वह महोबा जिले की चरखारी सीट से विधानसभा सदस्य चुनी गयीं। वे वर्ष-२०१४ में झांसी लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र से १६वीं लोकसभा की सांसद चुनी गई हैं और उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में भारत की जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री बनाया गया हैं।उमा भारती ने कार्यभार संभाला, बोलीं. मेरे जीवन का सबसे सार्थक दिन http://naidunia.jagran.com/national-uma-bharti-takes-charge-100853 नई दुनिया 28 मई 2014 28 मई 2014 https://web.archive.org/web/20160305020824/http://naidunia.jagran.com/national-uma-bharti-takes-charge-100853 5 मार्च 2016 dead विभिन्न पद उमा भारती निम्नलिखित पदों पर रहीं: १९८८: मध्य प्रदेश भाजपा की उपाध्यक्ष १९८९: खजुराहो से सांसद १९९०: कृषि मंत्रालय में परामर्श समिति की सदस्य १९९१: खजुराहो से पुनः सांसद १९९१-९३: पी.ए.सी. की सदस्य १९९३: भाजयुमो की अध्यक्ष १९९६: खजुराहो से पुनः सांसद १९९६-९७: विज्ञान और प्रोद्योगिकी, वन एवं पर्यावरण समिति की सदस्य १९९८: खजुराहो से पुनः सांसद १९९८-९९: कैबिनेट राज्य मंत्री, मानव संसाधन विकास मंत्रालय १९९९: भोपाल से सांसद १३ अक्टूबर १९९९- २ फ़रवरी २०००: कैबिनेट राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पर्यटन ७ नवम्बर २०००-२५ अगस्त २००२: कैबिनेट मंत्री, युवा मामले एवं खेल २६ अगस्त २००२-२९ जनवरी २००३: कैबिनेट मंत्री, कोयला एवं खदान ८ दिसम्बर २००३-२३ अगस्त २००४: मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री २०१२: उत्तर प्रदेश विधानसभा में विधायक २०१४: भारत की जल संसाधन, नदी विकास और गंगा सफाई मंत्री इन्हें भी देखें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ आधिकारिक ट्विटर अकाउंट दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश की मुख्यमंत्री ८ दिसम्बर २००३ - २२ अगस्त २००४ बाबूलाल गौर श्रेणी:1959 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री श्रेणी:मध्य प्रदेश के लोग श्रेणी:भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री श्रेणी:१६वीं लोक सभा के सदस्य श्रेणी:मोदी मंत्रिमंडल