411 REFERENCE · Wikipedia
बीघापुर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बीघापुर Bighapur बीघापुर India Uttar Pradesh 26.346 80.656 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश प्रान्त उत्तर प्रदेश ज़िला उन्नाव ज़िला 122 6501 2011 भाषा प्रचलित हिन्दी, अवधी भामस +5:30 पिनकोड 209865 दूरभाष कोड
बीघापुर (Bighapur) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के उन्नाव ज़िले में स्थित एक नगर पंचायत है। प्रशासनिक प्रणाली में यह एक तहसील का दर्जा रखता है, जिसका मुख्यालय पाटन में स्थापित है। "Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975
विवरण
भारत की 2011 जनगणना के अनुसार इस तहसील में 315 गांव हैं। 2011 की जनगणना के अनुसार, बीघापुर नगर पंचायत की आबादी 6501 है। बीघापुर में 1,201 घर हैं। 3,374 पुरुष (52%) हैं; 3,127 महिला (48%) हैं बीघापुर नगर पंचायत की साक्षरता दर 80.87% है जोकि राज्य की औसत 67.68% से अधिक है। नगर पंचायत में पुरुष साक्षरता दर 87.66% है जबकि महिला साक्षरता दर 73.54% है। उन्नाव-रायबरेली राजमार्ग पर स्थित नगर पंचायत बीघापुर जनपद मुख्यालय उन्नाव से करीब 25 कि.मी. की दूरी पर है। बीघापुर नगर पंचायत में आने जाने केे लिए बस यातायात, रेलवे यातायात एवं विभिन्न साधनों से लोग अपनी यात्रा सुनिश्चित करते हैं। नगर पंचायत में प्रवेश करते ही 100मी. की दूरी पर हिन्दू आस्था का मां सन्दोही देवी मन्दिर स्थित है इसके साथ ही नगर के मध्य में बाबा नागेश्वर एवं बाबा गोदावलेश्वर नामक मन्दिर भी हैं दोनोंं ही मन्दिर भगवान शिव जी को समर्पित हैं तथा नगर में ही बंगर कला पर बने करीब एक दर्जन से भी अधिक शिवाला स्थित हैं जिनमेंं से सबसे लोकप्रिय बिंदा शिवाला तथा बंशीधर शिवाला है। आज भी दूर दराज के लोग यहाँ पहुंच कर इन शिवालों की दीवालों पर छपी कला को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाते हैं और कैमरे में संजोने लगते हैं।
इन्हें भी देखें
उन्नाव ज़िला
उन्नाव
सन्दर्भ
श्रेणी:उन्नाव ज़िला
श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर
श्रेणी:उन्नाव ज़िले के नगर
श्रेणी:उन्नाव की तहसीलें