411 REFERENCE · Wikipedia
मौलाम्याइन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मौलाम्याइनMawlamyine / မော်လမြိုင်မြို့ मौलाम्याइन Myanmar N 16 29 E 97 37 बर्मा में स्थिति मोन राज्य, बर्मा ३,२५,९२७ २०११ बर्मी, मोन, करेन चीनी, भारतीय भाषाएँ
मौलाम्याइन (बर्मी: မော်လမြိုင်မြို့, अंग्रेज़ी: Mawlamyine) बर्मा का चौथा सबसे बड़ा शहर और उस देश के मोन राज्य की राजधानी है। यह पहले मोउलमेइन (Moulmein) कहलाता था"Exploring Ethnic Diversity in Burma," Mikael Gravers, NIAS Press, 2007, ISBN 9788791114960 यह राष्ट्रीय राजधानी यांगोन से ३०० किमी दक्षिण में सालवीन नदी के किनारे बसा हुआ और बंगाल की खाड़ी से सटा हुआ एक बंदरगाह शहर है।
नामोत्पत्ति
मोन भाषा में मोउलमेइन (မတ်မလီု) का अर्थ "फूटी आँख" होता है। स्थानीय मान्यता है कि इतिहास से किसी काल में यहाँ एक शक्तिशाली मोन राज्य का राजा हुआ करता था जिसके माथे पर तीसरा नेत्र था जिसके द्वारा वह आस-पास के राज्यों में हो रही गतिविधियों पर नज़र रखने में सक्षम था। उसके घर में किसी अन्य राज्य की राजकुमारी उसकी वधु बन कर आई और उसने चलाकी से राजा की तीसरी आँख फोड़ डाली। नगर का नाम इसी घटना पर पड़ गया।Dictionary of Modern Spoken Mon by H.L. Shorto (1962, Oxford University Press).Myanmar Travel Information https://web.archive.org/web/20160323153643/http://myanmartravelinformation.com/mon-state/mawlamyaing.html 23 मार्च 2016 . Accessed 16 August 2015
सांस्कृतिक महत्व
बर्मा में मौलाम्याइन अपने खान-पान और स्वादिष्ट फलों के लिये प्रसिद्ध है। बर्मी भाषा में देश के तीन प्रमुख शहरों की यात्रा करने के कारण दिये गये हैं - "माण्डले बोल-चाल के लिये, यांगोन डींगे हाँकने के लिये, मौलाम्याइन खाने के लिये।" इनमें माण्डले शहर की बर्मी बोली सबसे अलंकृत मानी जाती है और यांगोन देश का सबसे बड़ा नगर है।http://www.britannica.com/EBchecked/topic/394523/Moulmein Moulmein Encyclopædia Britannica online 2009-02-03
इन्हें भी देखें
मोन राज्य
सन्दर्भ
श्रेणी:मोन राज्य
श्रेणी:बर्मा के आबाद स्थान