411 REFERENCE · Wikipedia
घराट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
घराट उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश में परम्परागत रूप से प्रयुक्त एक प्रकार का जलचालित यंत्र (पनचक्की) है जो गेहूँ,जौ आदि पीसने के काम आता है। आजकल विद्युतचालित आटा-चक्कियों के अधिकाधिक प्रयोग से घराट का प्रचलन बहुत कम हो गया है।
परिचय
परम्परागत 'घराट' पर गांव-गांव में आटा पीसने का काम उस समय से यहां चल रहा है जब किसी ने वैकल्पिक ऊर्जा को एक अभियान के रूप में कभी लेने की कल्पना भी न की होगी। सूदूर गांवों में, जहां सड़क-बिजली जैसी सुविधाएं कभी पहुंची भी न थीं, वहां उस दौर में गांव से निकलने वाली जलधाराओं के सहारे आटा, मसाला, दाल पीसने का काम 'घराट' के सहारे चला करता था और आज भी चल रहा है। 'पनचक्की' अब केवल आटा-मसाले ही नहीं पीस रही बल्कि अब अपनी खुद की बिजली भी पैदा कर रही है। नैनीताल जिले में सडि़याताल के आस-पास ऐसे सोलह 'घराट' हैं जिनमें बिजली पैदाकर गांव वाले न सिर्फ अपने घर बल्कि आस-पास के घरों को भी रौशनी दे रहे हैं। भारत सरकार के वैकल्पिक ऊर्जा विभाग ने इन्हें आर्थिक अनुदान देकर बिजली उत्पादन के लिए प्रेरित किया है।घराट और गोबर से जगमग जीवनजून 2020 InternetArchiveBot (पाञ्चजन्य)
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
मानव निर्मित एक उत्कृष्ट रचना 'घराट' या 'घट' का अस्तित्व खतरे में
श्रेणी:ऊर्जा
श्रेणी:यंत्र