Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कंगाल शेफर्ड डॉग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

कंगल शेफर्ड डॉग File:Kangal front on.jpg कंगल शेफर्ड डॉग कंगल कोबन कोपेगी तुर्की कंगल डॉग अनातोलियन शेफर्ड डॉग (विवादित)kc2 टर्की 48 - 60 kg lb 5 40 - 50 kg lb 5 70 - 80 cm in 63 - 75 cm in मोटा, घना, आमतौर पर छोटा डबल कोट, 3 - 7 cm in 0 लंबे हलके पीले से लेकर भेड़िया रंग तक, काले मास्क के साथ KIF (Cynology Federation Of Turkey) https://www.kif.org.tr/yerli-irklar/kangal.html http://www.fci.be/Nomenclature/Standards/331g02-en.pdf कंगल शेफर्ड डॉग (तुर्की: कंगल कोबन कोपेगी) बड़े मवेशी संरक्षक कुत्ते की एक पारंपरिक तुर्की नस्ल है।Orhan. Yilmaz http://worldcat.org/oclc/874356597 The Turkish kangal (karabash) shepherd dog : the national dog of Turkey 2007 Impress Printing Co 978-975-92133-7-4 874356597 इस नस्ल का नाम सिवास प्रांत में कंगल के शहर और जिले से लिया गया है, जो मध्य तुर्की में मध्य अनातोलिया क्षेत्र का सबसे पूर्वी प्रांत है। इसके बालों का रंग हल्के पीले से लेकर भेड़िये के भूरे रंग तक भिन्न होता है, और एक काले रंग के मुखौटे के साथ। यह एक पारंपरिक झुंड संरक्षक कुत्ता है, जिसे भेड़ियों और अन्य शिकारियों से बचाने के लिए भेड़ों के झुंड के साथ रखा जाता है। कुछ को नामीबिया, केन्या और तंजानिया जैसे अफ्रीकी देशों में निर्यात किया गया है, जहाँ वे स्थानीय झुंडों को चीतों से सफलतापूर्वक बचाते हैं, इस प्रकार लुप्तप्राय चीता आबादी के संरक्षण में योगदान करते हैं। इतिहास thumb|एक नुकीला भेड़िया कॉलर पहने कंगल मध्य अनातोलिया की एक पारंपरिक कामकाजी कुत्तों की नस्ल है। यह नाम सिवास प्रांत के कंगल शहर और जिले के नाम से लिया गया है, जो मध्य अनातोलिया क्षेत्र का सबसे पूर्वी प्रांत मे स्थित है। कंगल का उपयोग सदियों से भेड़ियों और अन्य शिकारियों से सुरक्षा के लिए चरवाहों द्वारा किया जाता रहा है। एक डीएनए अध्ययन से पता चला है कि कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, ताजिकिस्तान और अफगानिस्तान के कुत्ते आनुवंशिक रूप से कंगल के सबसे करीबी कुत्ते हैं, और शोधकर्ताओं का अनुसार यह नस्ल खानाबदोश तुर्कों द्वारा मध्य एशिया से लाई गई होगी।Evren Koban Çiğdem Gökçek Saraç Sinan Can Açan Peter Sovalainen Inci Togan 2009 Genetic relationship between Kangal, Akbash and other dog populations https://www.sciencedirect.com/science/article/pii/S0166218X08003703 Discrete Applied Mathematics 157 10 2335–2340 10.1016/j.dam.2008.06.040 11511/28384 free कंगल को 1989 में फेडरेशन साइनोलॉजिक इंटरनेशनेल द्वारा निश्चित रूप से स्वीकार किया गया था; यह सबसे नई नस्ल मानी जाती है जो मानक 2018 में प्रकाशित हुआ था।fci यूनाइटेड किंगडम के केनेल क्लब ने अप्रैल 2013 से तुर्की कंगल कुत्ते को मान्यता दी, और उस वर्ष की शुरुआत में एक अनंतिम नस्ल मानक प्रकाशित किया गया; अनातोलियन शेफर्ड डॉग के रूप में पंजीकृत कुत्तों के मालिक उन्हें नए नाम के तहत फिर से पंजीकृत करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।Turkish Kangal Dog; proposed interim standard http://www.thekennelclub.org.uk/item/4728/pg_dtl_art_news/pg_hdr_art/pg_ftr_art The Kennel Club 19 January 2013 https://archive.today/20130423200831/http://www.thekennelclub.org.uk/item/4728/pg_dtl_art_news/pg_hdr_art/pg_ftr_art 23 April 2013 dead 1994 से चीता संरक्षण निधि द्वारा नामीबिया में किसानों को लगभग 300 कुत्ते दिए गए हैं, ताकि पशुओं को चीतों के हमलों से बचाया जा सके, और इस कार्यक्रम को केन्या तक विस्तारित किया गया है।https://www.thetimes.co.uk/article/how-mans-best-friend-is-saving-endangered-big-cat-t9f86vh6mgn The Times London How mans best friend is saving endangered big cat Lewis Smith 26 December 2008 16 June 2021 तब से, किसानों द्वारा मारे गए चीतों की संख्या प्रति वर्ष 19 प्रति किसान से घटकर 2.4 हो गई है। जिन खेतों में कुत्तों को अपनाया गया है, उनमें से 80% से अधिक खेतों में मवेशी के नुकसान में काफी कमी आई है। किसानों द्वारा मारे जाने वाले चीतों में से अधिकांश मवेशी पर विशिष्ट हमलों के बाद मारे जाते थे। पहले, जब भी चीते किसी खेत के पास आते थे, तो उनका पीछा किया जाता था और उन्हें मार दिया जाता था। अनातोलियन शेफर्ड अनातोलियन शेफर्ड डॉग संयुक्त राज्य अमेरिका में क्षेत्रीय तुर्की मवेशी संरक्षक कुत्तों, विशेष रूप से कंगल के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला नाम है लेकिन 1960 के दशक के उत्तरार्ध से अकबाश से उत्पन्न कुत्तों का भी इसी नाम से जाना जाता है।Morris 1967 में तुर्की में तैनात एक अमेरिकी नौसेना लेफ्टिनेंट, रॉबर्ट बैलार्ड ने अंकारा क्षेत्र के प्रजनकों से दो मवेशी कुत्ते ज़ोरबा और पेकी को हासिल किया, ज़ोरबा एक लंबे बालों वाला पिंटो रंग का कुत्ता था और पेकी एक छोटे बालों वाली पीले रंग की कुतिया थी।Morris Wilcox 1960 के दशक के अंत में बैलार्ड संयुक्त राज्य अमेरिका लौट आए और अपने कुत्तों को अपने साथ ले गए और 1970 में इस जोड़े ने अपना पहला बच्चा पैदा किया, जो संयुक्त राज्य अमेरिका में नस्ल का आधार माना गया। जल्दी ही एक नस्ल क्लब बनाया गया था और तुर्की से और कुत्ते आयात किए गए थे।Morris इस नस्ल को विकसित करने में, अमेरिकी उत्साही लोगों ने चरवाहे के कुत्तों की क्षेत्रीय तुर्की किस्मों को समझे बिना काम किया यह तब और बढ़ गया जब इनमें से अधिकांश कुत्तों को अकबाश और कांगल के मुख्य प्रजनन केंद्रों के बीच के मध्यवर्ती क्षेत्र से प्राप्त किया गया, जहाँ दोनों प्रकार के कुत्ते पाए जा सकते हैं।Morris बाद के वर्षों में अमेरिकी प्रजनकों के बीच दुश्मनी विकसित हो गई, जिन्होंने जोर देकर कहा कि उनके कुत्ते सच्चे तुर्की चरवाहे के कुत्ते हैं, और तुर्की प्रजनकों ने कहा, कि वे विभिन्न तुर्की नस्लों का मिश्रण थे।Morris अमेरिकी प्रजनकों ने तुर्कों पर संदिग्ध वंश के कुत्तों को स्वतंत्र नस्लों के रूप में विपणन करने का आरोप लगाया और तुर्कों ने कहा कि अमेरिकी क्रॉसब्रेड कुत्तों का प्रजनन कर रहे थे।Morris अनातोलियन शेफर्ड डॉग नाम तुर्की में अज्ञात है और इस नस्ल को कभी-कभी तुर्की नाम कोबन कोपेजी के रूप में वर्णित किया जाता है जिसका इसके बावजूद, मिश्रित दिखने वाले पिल्ले अभी भी पैदा होते हैं और तुर्की के अधिकारी अभी भी एनाटोलियन को शुद्ध तुर्की नस्ल के रूप में मान्यता देने से इनकार करते हैं।Morris विशेषताएँ यह कुत्ते आमतौर पर कंधों पर 72 से 78 सेमी (28 और 31 इंच) के बीच खड़े होते हैं, कुतिया 65 से 73 सेमी (26 और 29 इंच) के बीच होती हैं, दोनों लिंगों के लिए 2-सेंटीमीटर (1 इंच) की सहनशीलता होती है।fci2 kif कंगल शेफर्ड डॉग कुछ अन्य मास्टिफ़ नस्लों की तरह भारी नहीं है, जिससे यह बड़े कुत्तों की तुलना में अधिक फुर्तीले होते है। यह कुत्ते 56 किमी/घंटा (35 मील प्रति घंटे) तक की गति से भाग सकते हैं। इसकी निचली परत अनातोलिया की भीषण सर्दियों और प्रचंड गर्मी से बचाता है। जबकि बाहरी परत पानी और बर्फ से बचाता है। बालों का यह संयोजन इसे अपने आंतरिक तापमान को अधिक कुशलता से नियंत्रित करने की अनुमति देता है, जबकि बाल पर्याप्त घने होने के कारण भेड़ियों के काटने से होने वाले नुकशान से बचाता है। कार्य कंगाल एक पारंपरिक झुंड रक्षक कुत्ता है, जिसे भेड़ियों और अन्य शिकारियों से बचाने के लिए भेड़ों के झुंड के साथ रखा जाता है।pri ऐसा माना जाता है कि सभी घरेलू कुत्तों में इसकी काटने की शक्ति सबसे ज़्यादा होती है।joa कुछ कुत्तों को नामीबिया, केन्या और तंजानिया जैसे अफ़्रीकी देशों में निर्यात किया गया है, जहाँ वे स्थानीय झुंडों को चीतों से सफलतापूर्वक बचाते हैं, इस प्रकार वे लुप्तप्राय चीतों की आबादी के संरक्षण में भी योगदान देते हैं। bbc aa चित्र दीर्घा सन्दर्भ 45em 'Waldo' (15 November 2013). Namibia: Cheetah Fund Sends Kangal Dogs to Tanzania. Namibia Economist. Archived 5 June 2016. [s.n.] (31 December 2008). Guard dogs save Namibian cheetahs. BBC News. Archived 2 January 2009. FCI breeds nomenclature: Kangal Çoban Köpegi (331). Fédération Cynologique Internationale. Accessed January 2023. FCI-Standard N° 331: Kangal Çoban Köpeği (Kangal Shepherd Dog). Fédération Cynologique Internationale. Accessed September 2022. Kangal Çoban Köpeği (in Turkish). Köpek Irkları ve Kinoloji Federasyonu = Turkish Kennel Club. Accessed September 2022. Morris Desmond Desmond Morris 2001 Dogs: the ultimate dictionary of over 1,000 dog breeds https://archive.org/details/isbn_9781570762192 North Pomfret, VT Trafalgar Square Publishing 393–396 1-57076-219-8 Ben Goldfarb (7 May 2015). US researchers hope more assertive, foreign dog breeds can protect livestock from wolves and bears. Public Radio International. Archived 8 May 2015. Wilcox Bonnie Walkowicz Chris 1995 Atlas of dog breeds of the world https://archive.org/details/bwb_P8-AKE-744 Neptune City, N.J. TFH Publications 123–124 Yilmaz Orhan 2007 Turkish kangal (Karabash) shepherd dog https://www.researchgate.net/publication/263468806 Ankara Impress Printing Comp 11–12 Recognition of the Turkish Kangal dog http://www.thekennelclub.org.uk/item/4581/23/5/3 Kennel Club 4 October 2012 dead https://web.archive.org/web/20121011003633/http://www.thekennelclub.org.uk/item/4581/23/5/3 11 October 2012 Turkish Kangal Dog. London: The Kennel Club. Accessed August 2022. KC to recognise the Turkish Kangal Dog http://www.dogworld.co.uk/product.php/80650 Dog World 4 October 2012 dead https://web.archive.org/web/20131231001909/http://www.dogworld.co.uk/product.php/80650 31 December 2013 श्रेणी:श्वान