411 REFERENCE · Wikipedia
केवीऍल पावनी कुमारी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
केवीएल पावनी कुमारी केवीएल पावनी कुमारी भारतीय 5 मार्च 2003 (उम्र 17 वर्ष) विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश भारोत्तोलन भारतीय 45 किलो पी मणिकयाल राव रजत: 2020 एशियन यूथ ऐंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप, ताशकंद, यूथ गर्ल्स वर्गरजत: 2020 एशियन यूथ ऐंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप, ताशकंद, जूनियर महिला वर्ग
केवीएल पावनी कुमारी (KVL Pavani Kumar) (जन्म: 5 मार्च 2003) आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम ज़िले से भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर) हैं। उन्होंने उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में एशियन यूथ ऐंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में दो रजत पदक जीत कर 2021 के टोक्यो ओलंपिक में अपनी जगह बनाई।https://www.newindianexpress.com/sport/other/2020/feb/17/india-win-five-silver-six-bronze-medals-at-asian-youth-and-junior-weightlifting-championships-2104690.html India win five silver, six bronze medals at Asian Youth and Junior Weightlifting Championships The New Indian Express 2021-02-17
पावनी कुमारी 15वीं यूथ (सब जूनियर बॉयज़ ऐंड गर्ल्स) और बिहार के बोधगया में आयोजित 56वीं पुरुष एवं 32वीं महिला (जूनियर) नैशनल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप 2019 में यूथ और जूनियर दोनों वर्गों में सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर बनीं। इस प्रतियोगिता में उन्होंने युवा वर्ग में दो राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए थे।https://telanganatoday.com/states-pavani-wins-gold-with-record-lifts Pavani Kumari wins gold with record lifts TelanganaToday Telangana Today en-US 2021-02-17सितंबर 2021 InternetArchiveBot
व्यक्तिगत जीवन और पृष्ठभूमि
पावनी कुमारी का जन्म 5 मार्च 2003 को विशाखापट्टनम ज़िले के जी कोथापल्ली गाँव में एक ग़रीब किसान के घर में हुआ था। गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद परिवार खेलों में उनका करियर बनाना चाहता था और इसके लिए उन्होंने हर संभव प्रयास किया।
2011 में, उनके माता-पिता ने उन्हें आठ साल की उम्र में हैदराबाद में तेलंगाना स्पोर्ट्स अकादमी में भर्ती करा दिया। शुरू में डी श्रीनिवास और बाद में पी मनिकयल राव ने उन्हें कोचिंग देने की ज़िम्मेदारी संभाली जो आज तक उनके कोच बने हुए हैं।https://www.bbc.com/hindi/sport-55889206 केवीएल पावनी कुमारी: आठ साल की उम्र से भार उठाने वाली वेटलिफ़्टर BBC News हिंदी 2021-02-17 hi
पावनी कुमारी अकादमी में रहने के दौरान छुट्टियों में अपने गाँव नहीं जाती थीं बल्कि अकादमी के बाहर ही रहने की व्यवस्था करतीं ताकि अपना अभ्यास जारी रख सके।https://www.bbc.com/hindi/sport-55889206 केवीएल पावनी कुमारी: आठ साल की उम्र से भार उठाने वाली वेटलिफ़्टर BBC News हिंदी 2021-02-17 hi
उपलब्धियाँ
2019 में पावनी कुमारी ने 15वें यूथ (सब जूनियर बॉयज़ एंड गर्ल्स), 56वीं पुरुष और 32वीं महिला (जूनियर) नेशनल भारोत्तोलन चैम्पियनशिप में बिहार के बोधगया में सर्वश्रेष्ठ लिफ्टर का पुरस्कार जीता. युवा वर्ग में उन्होंने दो नए रिकॉर्ड भी बनाए।https://telanganatoday.com/states-pavani-wins-gold-with-record-lifts Pavani Kumari wins gold with record lifts TelanganaToday Telangana Today en-US 2021-02-17सितंबर 2021 InternetArchiveBot
उज़्बेकिस्तान के ताशकंद में अपने पहले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में एशियन यूथ ऐंड जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप 2020 में उन्होंने युवा लड़कियों और जूनियर महिला, दोनों वर्गों में रजत पदक जीते।https://www.newindianexpress.com/sport/other/2020/feb/17/india-win-five-silver-six-bronze-medals-at-asian-youth-and-junior-weightlifting-championships-2104690.html India win five silver, six bronze medals at Asian Youth and Junior Weightlifting Championships The New Indian Express 2021-02-17
ताशकंद में अपने प्रदर्शन के ज़रिए उन्होंने 2021 टोक्यो ग्रीष्मकालीन ओलंपिक में अपनी जगह बना ली है।https://www.bbc.com/hindi/sport-55889206 केवीएल पावनी कुमारी: आठ साल की उम्र से भार उठाने वाली वेटलिफ़्टर BBC News हिंदी 2021-02-17 hi
संदर्भ
श्रेणी:आंध्र प्रदेश के लोग
श्रेणी:भारतीय भारोत्तोलक
श्रेणी:बीबीसी सम्पादनोत्सव 2021 में निर्मित लेख