411 REFERENCE · Wikipedia
विरोधाभास अलंकार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अलंकार चन्द्रोदय के अनुसार विरोधाभास अलंकार, हिन्दी कविता में प्रयुक्त एक अलंकार का भेद है।
विरोधाभास अलंकार के अंतर्गत एक ही वाक्य में आपस में कटाक्ष करते हुए दो या दो से अधिक भावों का प्रयोग किया जाता है।
उदाहरण के तौर पर :1. "मोहब्बत एक मीठा ज़हर है"
इस वाक्य में ज़हर को मीठा बताया गया है जबकि ये ज्ञातव्य है कि ज़हर मीठा नहीं होता। अतः, यहाँ पर विरोधाभास अलंकार की आवृति है।
या अनुरागी चित्त की समुझै नहिं कोय।
ज्यों-ज्यों बूडै़ स्याम रंग त्यों-त्यों उज्जवल होय।।
इसे विरोधीलंकार भी कहा जाता है, जिसका शब्दकोशीय अर्थ 'एक वक्तव्य, जिसमें विरोधाभाषी या विरोधी विचारों को मिलाया गया हो, जैसा कि गर्जनापूर्ण शांति या मीठा दुख' होता है।http://www.rajasthanpatrika.com/article/opinion/7192013/edit%20page/483604 यह राष्ट्रवाद कैसे भुला दें? राजस्थान पत्रिका 19 जुलाई 2013 28 जुलाई 2013 एस॰ गुरूमूर्तिजून 2020 InternetArchiveBot
सन्दर्भ
श्रेणी:हिन्दी साहित्य