411 REFERENCE · Wikipedia
यमकभारत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अप्रैल 2025
यमकभारतम् मध्वाचार्य द्वारा रचित एक लघु काव्य ग्रन्थ है। इसमें विभिन्न छन्दों में कुल ८१ श्लोक हैं। इसमें महाभारत के कृष्ण की कथा है। जैसा कि इस ग्रन्थ का नाम है, इस ग्रन्थ में यमक अलंकार का अत्यधिक उपयोग हुआ है। एक श्लोक तो ऐसा है जिसके कुल २० अर्थ निकलते हैं जो कि सार्थक हैं। एक अन्य श्लोक में केवल भा का ३२ बार उपयोग हुआ है (एकाक्षर श्लोक) और इसके भी अनेक अर्थ हैं।
भा भा भा भा भा भा भा भा भा भा भा भा भा भा।
भा भा भा भा भा भा भा भा भा भा भा भा भा भा॥
यह ग्रन्थ मध्वाचार्य द्वारा रचित महाभारततात्पर्यनिर्णय का लघुकृत रूप है। महाभारततात्पर्यनिर्णय में ५००० श्लोक और ३२ अध्याय हैं।
नारायण पण्डिताचार्य ने इस पर टीका लिखी है। उन्होंने इस ग्रन्थ को 'विश्वविस्मय' (संसार का अश्चर्य) कहा है।
बाहरी कड़ियाँ
यमकभारतम् (संस्कृत विकिस्रोत)
यमकभारत (अंग्रेजी अर्थ सहित)
श्रेणी:संस्कृत ग्रन्थ