Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

१९२१

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 1921 ग्रेगोरी कैलंडर का एक साधारण वर्ष है। घटनाएँ जनवरी 2 जनवरी- स्पेनिश जहाज सांता इसाबेल विलागार्सिया में डूब गया जिसमें 244 लोगों की मौत हो गई थी। गोल्डन गेट पार्क, सेन फ्रांसिस्को में डयंग संग्रहालय खुला। 20 जनवरी- रॉयल नौसेना का जहाज़ के-5 इंग्लिश चैनल में 56 लोगों सहित डूब गया। 21 जनवरी- इतालवी कम्युनिस्ट पार्टी की Livorno में स्थापना। स्वीडन में महिलाओं को मताधिकार प्राप्त। फरवरी 6 फरवरी- वोलशेविक रूस द्वारा जॉर्जिया लोकतांत्रिक गणराज्य पर लाल सेना के आक्रमण के दौरान अधिकार कर लिया गया। 25 फरवरी- लाल सेना ने जॉर्जिया की राजधानी तिब्लिस में प्रवेश किया और एक मास्को के नियंत्रण वाली कम्युनिस्ट सरकार की स्थापना की। 27 फ़रवरी- सोशलिस्ट पार्टी का अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी संघ वियना में स्थापित किया गया। 28 फ़रवरी- क्राँसटैड्ट में रूसी नाविक विद्रोह। मार्च 1 मार्च- जापान में किर्यु नामक शहर की स्थापना। 5 मार्च- क्लोन बैनिंग आघात। आयरिश गणतांत्रिक सेना ने ब्रिगेडियर जनरल कमिंग को मार डाला। 6 मार्च- पुर्तगाली कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना हुइ। 8 मार्च- स्पेनिश प्रीमियर एडुआर्डो दातो इरेडिया की मेड्रिड में संसद से निकलते समय हत्या कर दी गई। [[मित्र देशों की सेनाओं का डूसेलडोर्फ, रूरोट और ड्यूइसबर्ग पर कब्जा। 12 मार्च- तुर्की ने इस्तकलाल मर्सी (स्वतंत्रता मार्च) को आधिकारिक तौर पर राष्ट्रगान के रूप में अपनाया। 13 मार्च- रूसी श्वेत सेना ने चीन से मंगोलिया छीन लिया। 17 मार्च- लाल सेना ने क्राँस्टैड्ट विद्रोह को कुचल दिया, अनेक नाविक फिनलैंड भाग गए। मेरी स्टोप्स ने लंदन (इंग्लैंड) में पहली प्रजनन नियंत्रण क्लीनिक खोला। दूसरे पोलैंड गणराज्य ने मार्च संविधान अपनाया। 18 मार्च- दूसरी रीगा शांति संधि के साथ सोवियत-पोलिश युद्ध समाप्त हो गया। पोलिश और सोवियत राज्यों के बीच एक स्थाई सीमा की स्थापना की गई। 21 मार्च- सोवियत रूस में नई आर्थिक नीति (नेप) की शुरूआत। हेडफर्ड आघात। आयरिश गणतांत्रिक सेना ने कम से कम नौ ब्रिटिश सैनिकों को मार डाला। 23 मार्च- जर्मनी में पुनर्विलयन के सवाल पर साइलिसिया में जनमत संग्रह। 31 मार्च- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया। अप्रैल अप्रैल - विश्व युद्ध के मित्र राष्ट्रों की रिपरेशन आयोग ने घोषणा की कि जर्मनी को विश्व युद्ध के मुआवजे के रूप में 132 अरब स्वर्ण मुद्राएं (33 अरब डॉलर) 2.5 अरब स्वर्ण मुद्राओं की वार्षिक किश्तों में भुगतान करना पड़ेगा। 14 अप्रैल- ब्रिटेन में खनन, रेलवे और परिवहन विभाग के मजदूर संघ ने हड़ताल का आवाहन किया। सरकार ने सेना बुलाने की धमकी दी। 16 अप्रैल- चेकोस्लोवाकिया कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की गई। मई 1-7 मई- जाफरा के दंगों में 47 यहूदीयों और 48 अरबों की मौत। 2 मइ-5 जुलाइ- जर्मनी के खिलाफ साइलेसिया में तीसरा विद्रोह। उपरी साइलेसिया में जनमत जर्मनी के खिलाफ गया। 3 मई- उत्तरी आयरलैंड को यूनाइटेड किंगडम के तहत एक प्रांत बनाया गया। 6 मइ- नार्वे में एक आम हड़ताल शुरु। 8 मइ- स्वीडन में मौत की सज़ा समाप्त कर दी गई। 14 से 17 मइ]]- काहिरा और एलेक्जेंड्रिया में युरोपियन विरोधी दंगे भड़के। 24 मइ- उत्तरी आयरलैंड में संसद के लिए पहली बार चुनाव आयोजित किया गया। 31 मइ- तुलसा जातीय दंगा। सरकारी सूचना के अनुसार 31 लोगों की मौत। किंतु बाद के शोध मरने वालों की बड़ी संख्या की आशंका व्यक्त करते हैं। जून 1 जून- चीनी कम्युनिस्ट पार्टी का आधिकारिक तौर पर गठन। इंग्लैंड में कोयला हड़ताल की समाप्ति। जुलाई 2 जुलाई- अमेरिकी राष्ट्रपति वारेन हार्डिंग ने कांग्रेस के प्रस्ताव पर हस्ताक्षर द्वारा जर्मनी, आस्ट्रिया और हंगरी के साथ अमेरिका के युद्ध की समाप्ति की घोषणा की। 4 जुलाई- इटली में इबोनोइ बोनोमी द्वारा एक नई रूढ़ीवादी सरकार बनाई गई। 11 जुलाइ- आयरिश स्वाधीनता संग्राम की समाप्ति। ब्रिटिस सरकार और आइरिस गणतांत्रिक सेना के बीच युद्ध विराम समथझौता पर हस्ताक्षर हो गया। लाल सेना ने श्वेत सेना से मंगोलिया छीनकर वहाँ मंगोलियाइ जनवादी गणराज्य की स्थापना की। 18 जुलाइ- तपेदिक प्रतिरोधी टीका बी.सी.जी. पहली बार दिया गया। 22 जुलाइ- ब्रिटेन में आइरिस गणतांत्रिक सेना द्वारा संघर्ष विराम की घोषणा की गई। 27 जुलाइ- टोरंटो के विश्वविद्यालय में बायोकेमिस्ट फ्रेडरिक बैंटिंग के नेतृत्व में शोधकर्ताओं ने हार्मोन इन्सुलिन की खोज की घोषणा की। 29 जुलाई- एडोल्फ हिटलर नाजी पार्टी का फ्यूरर बना। अगस्त अगस्त- अमेरिका ने जर्मनी के साथ युद्ध के अंत की घोषणा कर औपचारिक रूप से प्रथम विश्वयुद्ध के समाप्ति की घोषणा की। 20 अगस्त- मोप्ला् विद्रोह केरल के मालाबार क्षेत्र् में शुरू हुआ 22 अगस्त- राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विदेशी वस्त्रों की होली जलाई 23 अगस्त- इराक के राजा फैसल की बगदाद में ताजपोशी। 26 अगस्त- बढ़ती कीमतों के कारण म्युनिख में दंगे भड़के। राजनितिज्ञ मैथियस अज़बर्जर की हत्या के बाद सरकार ने मार्शल लॉ लागू किया। सितंबर 1 सितम्बर- लंदन में पौपलर हड़ताल। पॉपलर नगर परिषद के नौ सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया। 7 सितंबर- अमेरिका के न्यु जर्सी में पहली मिस अमेरिका समारोह आयोजित किया गया। 8 सितंबर- 16 वर्षिया मारग्रेट गोर्मैन पहली मिस अमेरिका बनी। 21 सितंबर- जर्मनी में ओपाओ के नाइट्रेट कारखाने में विस्फोट। 400 से भी अधिक लोगों की मौत। अक्टूबर 21 अक्टूबर- लंदन में आयरलैंड और युनाइटेड किंगडम के बीच शांति सम्मेलन शुरु। 28 अक्टूबर- स्पेनिश सेना ने रिफकबिल्स को हराया। नवंबर 9 नवंबर- रिक्जाविक में दंगे। सर्वाधिक घायल पुलिस के लोग हुए। अलबर्ट आइंस्टाइन को उनके प्रकाश-विद्युत प्रभाव के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। 7 नवंबर- इटली में राष्ट्रीय फासिस्ट पार्टी का गठन। 14 नवंबर- स्पेनिश कम्युनिस्ट पार्टी गा गठन। दिसम्बर 1 दिसम्बर- बढ़ती कीमतों के कारण वियना में दंगे। 6 दिसम्बर- इंग्लैंड-आयरिस संधि। आयरलैंड को स्वतंत्रता प्राप्त। एगनेस मैकफेल कनाडा की संसद के लिए निर्वाचित होने वाली प्रथम महिला बनी। 23 दिसम्बर- विश्व भारती विश्वविद्यालय (भारत) की स्थापना। अज्ञात तारीख़ की घटनाएँ अबकाजिया सोवियत संघ के भीतर एक स्वायत्त गणराज्य बना। इटली में नियमित रेडियो प्रसारण सेवा शुरु। वाइव्राफोन का आविष्कार किया गया। फिलिस्तीन से यहूदियों का पलायन तेज हुआ। जारी अर्मेनियाई नरसंहार (1915- 1923) असीरियन नरसंहार (1914- 1922) ग्रीक नरसंहार (1914 - 1923) तीसरा रिफ युद्ध 1920-1926 विभिन्न कैलेंडरों में 1921 ग्रेगोरी कैलेंडर 1921 1921 MCMXXI MCMXXI अब अर्ब कंडीटर- 2674 अर्मेनियाई कैलेंडर 1370 बहाई कैलेंडर 77-78 बर्बर कैलेंडर 2871 बौद्ध कैलेंडर 2465 2465 बर्मीस कैलेंडर 1283 *बीजान्टिन कैलेंडर-7429 -7430 चीनी कैलेंडर- (4557/4617-*कॉप्टिक कैलेंडर 1637-1638 इथियोपियाइ कैलेंडर- 1913 - 1914 हिब्रू कैलेंडर- 5681 - 5682 विक्रम संवत्- 1976 - 1977 शक संवत्- 1843 - 1844 कलि युग 5022- 5023 हॉलोसिन कैलेंडर 11921 ईरानी कैलेंडर- 1299 - 1300 इस्लामी कैलेंडर- 1339 - 1340 जापानी कैलेंडर टेसो 1010 कोरियाई कैलेंडर- 4254 थाई सौर कैलेंडर- 2464 जन्म 2 मई - सत्यजित राय 1 जुलाई - सेरेत्से खामा, बोत्स्वाना के प्रथम राष्ट्रपति निधन 2 अगस्त- एनरिको कारूसो, इतालवी संगीतकार, गायक बाहरी कड़ियाँ १९२१