411 REFERENCE · Wikipedia
श्यामपट्ट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|श्यामपट्टश्यामपट्ट, जिसे चॉकपट्ट भी कहते हैं, का प्रयोग लिखने के लिए एक सतह के रूप में किया जाता है। इस पर चॉक (कैल्शियम सल्फेट) या खड़िया की सहायता से लिखा जाता है। यह लिखने के लिए बार बार प्रयोग में आने वाला माध्यम है क्योंकि इस पर लिखी सामग्री मिटायी जा सकती है।
श्यामपट्ट का उपयोग विद्यालयों (स्कूल) और महाविद्यालयों में शिक्षणकार्य में मदद करने के लिए किया जाता है। श्यामपट्ट का उपयोग धीरे -धीरे कम होता जा रहा है क्योंकि लोग श्यामपट्ट के स्थान पर श्वेतपट्ट प्रयोग मे लाने लगे हैं। कुछ लोगों को लिखने मे प्रयुक्त चॉक की धूल से एलर्जी होती है और इस धूल के गिरने पर साफ करना भी कठिन होता है।
श्यामपट्ट पर लिखने मे प्रयोग आने वाली चॉक मे वास्तव में चॉक (पत्थर) बिल्कुल भी नहीं होता है और इसका निर्माण कारखानों में किया जाता है। स्कूल के शिक्षक शिक्षण कार्य मे इन चॉकपट्टों का उपयोग करते हैं। श्यामपट्ट का रंग काला या हरा हो सकता है काले रंग के चॉक को श्यामपट्ट और हरे रंग के चॉकपट्ट को हरितपट कहा जाता है।
इसके अलावा विद्यालयों में रोल अप बोर्ड का भी इस्तेमाल किया जाता है। जिसे हिंदी में लपेटपट्ट भी कहते है।
श्रेणी:शिक्षा