Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जॉनी क्वेस्ट

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जॉनी क्वेस्ट (Jonny Quest) एक मिडिया फ़्रैंचाईज़ी है जो जॉनी क्वेस्ट नाम के बच्चे पर केंद्रित है जो अपने पिता के साथ अनोखे व रोमांचकारी सफरों पर जाता है। इस फ़्रैंचाईज़ी की शुरुआत १९६४-६५ की टेलिविज़न शृंखला के रूप में हुई थी और आगे चलकर इसमें दो अन्य टेलिविज़न शृंखलाएँ, दो टेलिविज़न फ़िल्में और एक वीडियो गेम जुड गए। १९६४-१९६५ टेलीविजन शृंखला right|thumb|300px|१९६४-६५ की टेलीविजन शृंखला की द क्वेस्ट टीम। सामने की पंक्ति में (दाएँ से बाएँ): डॉ॰ बेंटन क्वेस्ट और रोजर "रेस" बैनन। पिछली पंक्ति में जॉनी क्वेस्ट, हाजी और बैंडिट जॉनी क्वेस्ट (टीवी शृंखला) जॉनी क्वेस्ट या जिसे आम तौर पर द एडवेंचर्स ऑफ़ जॉनी क्वेस्ट कहा जाता है, एक असली अमेरिकी काल्पनिक विज्ञान/रोमांचकारी एनिमेटेड टेलीविजन शृंखला है जिसने फ़्रैंचाईज़ी की शुरुआत की थी। इसका निर्माण हैना-बार्बरा प्रोडक्शंस द्वारा स्क्रीनजेम्स के लिए किया गया था व इसे कॉमिक-पुस्तक कलाकार डग वाइल्डी ने बनाया व डिज़ाइन किया था। रोमांचकारी और एक्शन प्रकार के रेडियो धारावाहिकों व कॉमिक्सों से प्रेरित होकर यह शृंखला बेहद वास्तविक कला, पात्र और कहानियों को पेश करती है जो हैना-बार्बरा के पिछले कार्टून कार्यक्रमों जैसी नहीं है। यह हैना-बार्बरा के कई एक्शन-आधारित कार्टूनों में से पहली थी जिसका प्रसारण एबीसी पर १९६५-६५ में शुक्रवार की रात को किया जाता था। दो दशकों तक कई बार प्रसारित होने के पश्च्यात नए प्रकरणों को सिंडिकेशन के लिए १९८६ में निर्मित किया गया। तब तक यह अमेरिका के तीनों बड़े टेलीविजन नेटवर्कों पर प्रसारित हो चुकी थी। १९९० में दो टेलीविजन फ़िल्में और एक आधुनिक शृंखला द रियल एडवेंचर्स ऑफ़ जॉनी क्वेस्ट की निर्मित की गई। द न्यू एडवेंचर्स ऑफ़ जॉनी क्वेस्ट द न्यू एडवेंचर्स ऑफ़ जॉनी क्वेस्ट १९८० के मध्य में जॉनी क्वेस्ट के सम्पादित प्रकरण सिंडिकेशन के पॅकेज द फंटास्टिक वर्ल्ड ऑफ़ हैना-बार्बरा का हिस्सा थे। हर प्रकरण की लम्बाई को कम करके उसे २५ मिनट से २२ मिनट का बना दिया गया था। कटाई में बैंडिट की विनोदी दृश्यों का समावेश था। १९८६ में ऐसे तेरह प्रकरण निर्मित किए गए थे जो फंटास्टिक वर्ल्ड में समाविष्ट थे। इन प्रकरणों को केवल जॉनी क्वेस्ट ही कहा जाता था और १९६० की शृंखला की तुलना में कम हिंसात्मक और बच्चों के लिए लुभावने थे जिनमे एक नया पात्र हार्डरॉक ("द मोनोलिथ मैन") को पेश किया गया जो एक प्राचीन पत्थर का बना मानव था। यह पात्र बाद के कार्यक्रमों में वापस नहीं आया। एक एनिमेटेड टेलीविजन फ़िल्म जॉनीज़ गोल्डन क्वेस्ट का निर्माण होनाबार्बरा द्वारा ययूएसए नेटवर्क के लिए १९९३ में किया गया था जिसमें पुनः क्वेस्ट टीम का सामना डॉ॰ ज़िन के साथ होता है जो जॉनी की माँ का फ़िल्म में क़त्ल कर देता है। इस फ़िल्म में एक नई किरदार जेस्सी ब्रैडशॉ को पेश किया गया जो असल में रेस की बेटी है। जेस्सी आगे की सभी कहानियों में नज़र आई। द रियल एडवेंचर्स ऑफ़ जॉनी क्वेस्ट द रियल एडवेंचर्स ऑफ़ जॉनी क्वेस्ट द रियल एडवेंचर्स ऑफ़ जॉनी क्वेस्ट का प्रीमियर रिनो बड़े टर्नर ब्रोडकास्टिंग सिस्टम के चैनलों पर हुआ (कार्टून नेटवर्क, टीबीएस और टीएनटी) और इसे मिली जुली रेटिंग व समीक्षा मिली। पत्रों की उम्र बढ़ा कर उन्हें युवा बना दिया गया था। डॉ॰ क्वेस्ट का घर मेन कोस्ट के पास पत्थरी द्वीप पर हिला दिया गया था। बाहरी कड़ियाँ जॉनी क्वेस्ट (1964) https://archive.today/20130102012447/http://www.bcdb.com/cartoons/Hanna-Barbera_Studios/G-J/Jonny_Quest/ 2 जनवरी 2013 बिग कार्टून डेटाबेस पर] 0206500 जॉनी क्वेस्ट (1986) 0057730 जॉनी क्वेस्ट (1964) श्रेणी:कॉमिक्स