411 REFERENCE · Wikipedia
कारपैथी पर्वत
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|240px|अंतरिक्ष से ली गई कारपैथी पर्वत क्षेत्र की तस्वीर
कारपैथी पर्वत (Carpathian Mountains) पूर्वी और मध्य यूरोप में स्थित लगभग १,५०० किमी लम्बी एक पर्वतमाला है। १,७०० किमी चलने वाली स्कैंडीनेवियाई पर्वतमाला के बाद यह यूरोप की दूसरी सब से लम्बी पर्वत शृंखला है। इसमें यूरोप के वन्य जीवन एक बड़ा हिस्सा रहता है, जिसमें भूरे भालू, भेड़िये, शाम्वा और लिंक्स शामिल हैं। यूरोप में मिलने वाली पौधों-वृक्षों की जातियों में से एक-तिहाई इन्ही पहाड़ों में मिलती है। रूस के अलावा, यूरोप के वनों का बड़ा अंश कारपैथी क्षेत्र में ही स्थित है। यह पहाड़ चेक गणतंत्र, स्लोवाकिया, पोलैंड, हंगरी, युक्रेन और रूमानिया में विस्तृत हैं, लेकिन इनका सबसे बड़ा फैलाव रूमानिया में है।
पारंपरिक रूप से कारपैथी पर्वतों को तीन भागों में देखा जाता है: पश्चिमी कारपैथी (चेक गणतंत्र, पोलैंड व स्लोवाकिया), मध्य कारपैथी (दक्षिणपूर्वी पोलैंड, पूर्वी स्लोवाकिया, युक्रेन व रूमानिया]] और दक्षिणी कारपैथी (रूमानिया व सर्बिया)। करपैथियों की सबसे ऊँची उपश्रेणी का नाम तात्रा पर्वत शृंखला (Tatra Range) है, जिन्हें अनौपचारिक रूप से 'ऊँचे तात्रा' (High Tatras) भी कहा जाता है। कारपैथी पर्वतों का सबसे ऊँचा पहाड़ - स्लोवाकिया में स्थित २,६५५ मीटर (८,७११ फ़ुट) लम्बा गेरलाचोव्सकी श्तित (Gerlachovský štít) - इसी तात्रा श्रेणी का हिस्सा है।Slovakia: The Bradt Travel Guide, Lucinda Mallows, Bradt Travel Guides, 2007, ISBN 978-1-84162-188-3, ... The highest peak in the entire Carpathians is Gerlachovsky stit (2,655m) in the High Tatras ...
कारपैथियों के कुछ चुने नज़ारे
इन्हें भी देखें
रूमानिया
सन्दर्भ
2
श्रेणी:रोमानिया की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:पोलैंड की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:युक्रेन की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:हंगरी की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:स्लोवाकिया की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:चेक गणराज्य की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:यूरोप की पर्वतमालाएँ
श्रेणी:पर्वतमालाएँ