411 REFERENCE · Wikipedia
जिब्राल्टर 2
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
right|thumb|200px|निएंडरथल खोपड़ी
जिब्राल्टर 2 (Gibraltar 2), जिसे डेविल्स टॉवर चाइल्ड (अंग्रेज़ी: Devil's Tower Child) के रूप में भी जाना जाता है, एक मादा निअंडरथल बच्चे की खोपड़ी के पाँच अवशेषों को दिया संयुक्त शीर्षक है। इनकी ख़ोज ब्रिटिश प्रवासी शासित प्रदेश जिब्राल्टर में हुई थी। जीवाश्म की ख़ोज वर्ष 1926 में डोरोथी जर्रोड द्वारा जिब्राल्टर में स्थित डेविल्स टॉवर माउसटेरियन रॉक शेल्टर में हुई थी। यह जिब्राल्टर की भूमि में पाई गई ऐसी दूसरी खोपड़ी थी। जिब्राल्टर 1, जिसकी ख़ोज जिब्राल्टर में वर्ष 1848 में हुई थी, निएंडरथल अवशेषों के इतिहास में पहली पूर्ण मानव खोपड़ी थी, परन्तु इसे अपनी यह विशेष उपाधि बीसवी शताब्दी के शुरुआत तक नहीं मील पाई थी।A historical event http://www.7daysgibraltar.net/article.php?id=4256 22 दिसम्बर 2012 7 Days - Gibraltar's Free Weekly Newspaperजून 2020 InternetArchiveBot Stringer, Christopher B. Gibraltar woman and Neanderthal Man Geology Today सितम्बर-अक्टूबर 1997 http://www.scribd.com/doc/78902886/Gibraltar-Woman-and-Neanderthal-Man 22 दिसम्बर 2012 Rose, Edward P. F. 179-184 Blackwell Science Ltd https://web.archive.org/web/20140223130308/http://www.scribd.com/doc/78902886/Gibraltar-Woman-and-Neanderthal-Man 23 फ़रवरी 2014 live इकीसवी शताब्दी के शुरुआत में जिब्राल्टर 2 का पुनर्निर्माण हुआ था जिसमें उसकी संरचना में सुधार किए गए थे। जिब्राल्टर में लगातार जारी रही खुदाई और 2006 में जिब्राल्टर की गुफा में पाए गए चारकोल की रेडियोकार्बन डेटिंग से यह परिणाम मिलते हैं कि जिब्राल्टर आखिरी जीवित निएंडरथल मानवो का आश्रय स्थल था।Neanderthals' 'last rock refuge' http://news.bbc.co.uk/2/hi/science/nature/5343266.stm 22 दिसम्बर 2012 BBC News 13 सितम्बर 2006 Rincon, Paul https://web.archive.org/web/20181010224816/http://news.bbc.co.uk/2/hi/science/nature/5343266.stm 10 अक्तूबर 2018 live
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
जिब्राल्टर 2 के कम्प्यूटर द्वारा बनाए चित्र
श्रेणी:जिब्राल्टर का इतिहास