Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पहला फ़ितना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अंगूठाकार|पहला फ़ितना का इलाका मैप पर पहला फ़ितना: यह इस्लामी समुदाय में पहला गृहयुद्ध था। इसके परिणामस्वरूप राशिदुन खिलाफत का अंत हुआ और उमय्यद खिलाफत की स्थापना हुई। गृहयुद्ध में तीन मुख्य गुट शामिल थे; चौथे राशिदुन खलीफा अली के समर्थक, मारे गए खलीफा उस्मान के समर्थक, जिनका नेतृत्व मुख्य रूप से मुअविया और आयशा कर रहे थे और खारिजी जो कट्टरपंथी अलगाववादियों का एक गुट था जो अली के खेमे से अलग हो गया था। गृहयुद्ध की जड़ें दूसरे राशिदुन खलीफा उमर की हत्या में निहित हैं। अपने घावों से मरने से पहले उमर ने छह सदस्यीय परिषद का गठन किया जिसने उसमान को तीसरे खलीफा के रूप में चुना। उस्मान के खिलाफत के अंतिम वर्षों के दौरान उन पर भाई-भतीजावाद का आरोप लगाया गया और 656 में विद्रोहियों द्वारा उनकी हत्या कर दी गई । उस्मान की हत्या के बाद अली को चौथे खलीफा के रूप में चुना गया लेकिन उनके पूर्ववर्ती की अनसुलझी हत्या के कारण उनका राज्याभिषेक तुरंत ही विवादों में घिर गया। आयशा, तलहा और जुबैर ने अली की खलीफा के रूप में वैधता को नकार दिया और उनके खिलाफ विद्रोह कर दिया। दोनों पक्षों ने दिसंबर 656 में 'ऊंट की लड़ाई' लड़ी जिसमें अली विजयी हुए। इसके बाद सीरिया के लंबे समय तक गवर्नर रहे मुअविया ने अली को खलीफा के रूप में मान्यता देने से इनकार कर दिया और युद्ध की घोषणा कर दी। दोनों पक्षों ने जुलाई 657 में 'सिफिन की लड़ाई" लड़ी जो गतिरोध और मध्यस्थता में समाप्त हुई। इस मध्यस्थता का खारिजियों ने विरोध किया और उन्होंने अली, मुआविया और उनके अनुयायियों को काफिर घोषित कर दिया। नागरिकों के खिलाफ खारिजियों की हिंसा के बाद, अली की सेनाओं ने नाहरावन की लड़ाई में उन्हें कुचल दिया। इसके कुछ ही समय बाद, मुअविया ने अम्र इब्न अल-अस की सहायता से मिस्र पर भी नियंत्रण प्राप्त कर लिया । जनवरी 661 में कूफा की महान मस्जिद में प्रार्थना करते समय अली की हत्या खारिजी विद्रोही अब्द अल-रहमान इब्न मुलजम ने कर दी थी। अली की मृत्यु के बाद उनके सबसे बड़े बेटे हसन को कूफा में खलीफा चुना गया, लेकिन मुअविया ने उनके अधिकार को चुनौती दी और अपनी सीरियाई सेना के साथ इराक पर आक्रमण कर दिया। अगस्त में, संकटग्रस्त हसन ने एक शांति संधि पर हस्ताक्षर किए और मुअविया को खिलाफत सौंप दी जिसने बाद में उमय्यद खिलाफत की स्थापना की और इसके पहले खलीफा के रूप में शासन किया।https://www.google.co.in/books/edition/Arabs_in_History/FPJv_0EfVhIC?hl=en Arabs in History Lewis Bernard 2002-03-14 OUP Oxford 978-0-19-164716-1 en इन्हें भी देखें फ़ितना फ़ितना (शब्द) संदर्भ श्रेणी:सीएस1 जर्मन-भाषा स्रोत (de) श्रेणी:अली इब्न अबी तालिब श्रेणी:गृहयुद्ध श्रेणी:इस्लाम का इतिहास