Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

शक्तिमान

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

Kya GangaDhar hi ShaktiMan hai दिनकर जानी ब्रिज मोहन पांडे मुकेश खन्ना नासिर हकिम अन्सारी मनोज सोनी मुकेश खन्ना वैष्णवी महन्तकिटू गिडवानी सुरेन्द्र पाल टॉम ऑल्टर शक्तिमान भारत हिंदी दूरदर्शन १३ सितंबर १९९७ मार्च २००५http://www.telegraphindia.com/1050615/asp/calcutta/story_4870084.asp स्क्रीन ऑन एण्ड ऑफ़ १५ जून २००५ २५ नवम्बर २०११ द टेलीग्राफ अंग्रेज़ी https://web.archive.org/web/20110831150915/http://www.telegraphindia.com/1050615/asp/calcutta/story_4870084.asp 31 अगस्त 2011 live 400 से अधिक भीष्म इन्टरनेशनल thumbnail|शक्तिमान की भूमिका निभाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना शक्तिमान (1993 फ़िल्म) से भ्रमित न हों । शक्तिमान (Shaktimaan) एक भारतीय काल्पनिक सुपरहीरो पर आधारित टेलिविज़न धारावाहिक है। इसे प्रस्तुत मुकेश खन्ना तथा निर्देशित दिनकर जानी ने किया। इसके 400 से अधिक एपिसोड दूरदर्शन नेशनल पर दिखाए गए और एक बार फिर से इस प्रसिद्ध प्रोग्राम का प्रसारण प्रसार भारती ने दूरदर्शन के राष्ट्रीय चैनल पर शुरू किया है, जो 2 अप्रैल 2020 से शाम 8 बजे से किया जा रहा है।https://www.ddfreedish.website/2020/03/shaktiman-channel-ki-timing-samay-kya.html भारत का पहला सुपरहीरो शक्तिमान फिर से आ रहा दूरदर्शन के राष्ट्रिय चैनल पर 1 April 2020 DD FreeDish Hindi Blog hi-IN 1 April 2020दिसंबर 2020 InternetArchiveBot 8 नवंबर 2024 को, भीष्म इंटरनेशनल के मालिक मुकेश खन्ना ने कंपनी के यूट्यूब चैनल पर शक्तिमान की वापसी का ऐलान करते हुए एक टीज़र वीडियो जारी किया।https://www.youtube.com/watch?v=OFUwsKNMYFM It's time for him to RETURN... 2024-11-08 Bheeshm International 2024-11-09 YouTube इस टीज़र में मूल श्रृंखला के कुछ खास दृश्य दिखाए गए और शक्तिमान के पुनरुत्थान का संकेत दिया गया। खन्ना ने कहा, "वापसी का समय आ गया है।" इस घोषणा ने लंबे समय से प्रशंसकों में उत्साह भर दिया, जो भारत के पहले सुपरहीरो की वापसी देखने के लिए उत्सुक हैं।Shaktimaan’s Return Announced: Mukesh Khanna Plans Revival of India’s First Superhero https://hinduwire.com/shaktimaan-return-first-superhero-mukesh-khanna-plan 2024-11-09 Hindu Wire 2024-11-09 मई 2026 InternetArchiveBot कहानी कहानी के क्रम के अनुसार कई हजार साल पहले कुछ संतों को, जो अपने आप को सूर्यवंशी कहते थे, को कुंडलिनी शक्तियों का पता चलता है। धीरे धीरे वे लोग अपने शिष्यों को इसकी शिक्षा देते आ रहे थे। इसी तरह एक शिष्य, श्री सत्य (मुकेश खन्ना) से उसके गुरु काफी खुश होते हैं और उसे अपनी और से आगे की शिक्षा भी देने लगते हैं गुरु उसे शरीर छोड़ कर जाने की कला सिखाते हैं। ये बात किसी तरह वज्रबाहू को पता चल जाती है और वो भी ये सब छुप कर देखता रहता है। उसके गुरु एक दिन उसे शक्तिपुंज के बारे में भी बताते हैं, जिसमें काफी शक्ति होती है। एक रात जब गुरु अपना शरीर छोड़ कर विश्व भ्रमण कर रहे होते है तभी वज्रबाहू अपना शरीर छोड़ कर उनके शरीर पर कब्जा कर लेता है और अपना शरीर आग में नष्ट कर देता है। उसके बाद किसी तरह शक्तिपुंज को चुराने की कोशिश करता है, पर श्री सत्य उसे ऐसा करने से रोकने की कोशिश करता है और इसी के चलते शक्तिपुंज के दो टुकड़े हो जाते हैं। एक टुकड़ा वज्रबाहू (किलविश) को मिलता है, वो उसे लेकर भाग जाता है। वर्तमान से कुछ साल पहले मेजर रंजीत सिंह (मुकेश खन्ना) अपनी बीवी और छोटे बच्चे के साथ जंगल में डेरा जमाए रहता है। उसे और उसके फौजी साथियों को न दिखने वाले दुश्मनों का पता चलता है। उससे मेजर रंजीत और उसकी बीवी काफी घायल हो जाते हैं और अपने बच्चे की जान बचाने के लिए उसे अपने से दूर कर लेते हैं। वो बच्चा बाद में किसी संत को मिलता है, जो उसे लेकर अपने आश्रम ले आता है। उसका नाम गंगाधर रखा जाता है। वहीं उसे शिक्षा मिलती है और बाद में वो 7 चक्र जागृत करने में भी सफल हो जाता है और बाद में पता चलता है कि उसे पाप के अंत के लिए चुना गया है। पाँच तत्वों की शक्तियों को उसके शरीर से मिलाया जाता है और वो कई सारी शक्तियों के साथ एक शक्तिशाली इंसान बन जाता है। वर्तमान पंडित गंगाधर विद्याधर मायाधर ओमकारनाथ शास्त्री अपने आश्रम के जीवन को छोड़ कर शहर में आ जाता है। शहर में आने के बाद वो अपनी शक्तियों से लोगों को बचाने का काम शुरू कर देता है और साथ ही नौकरी के लिए "आज की आवाज" नाम के अखबार को चुनता है और वहीं फॉटोग्राफर की नौकरी करने लगता है। वहाँ उसकी मुलाक़ात गीता से होती है। गीता उसे पहचान नहीं पाती पर उसे लोगों को बचाते हुए देख कर उसका नाम शक्तिमान रख लेती है। शक्तिमान लोगों की जान बचाने का काम जारी रखता है और किलविश और उसके साथ देने वालों से लड़ते रहता है। धीरे धीरे गीता को शक्तिमान से प्यार हो जाता है और उसे बीच बीच में गंगाधर पर शक भी होता रहता है कि कहीं वो शक्तिमान तो नहीं है, पर बाद में शक हट भी जाता है। हालांकि बाद में उसे पता चल ही जाता है कि गंगाधर ही शक्तिमान है, और शक्तिमान को भी एहसास होता है कि वो गीता से प्यार करने लगा है। किलविश के कारण गीता की मौत हो जाती है, पर शक्तिमान उसे वापस जीवित कर देता है और इस कारण उसके गुरु उसकी सारी शक्ति ले लेते हैं। पर बाद में वे लोग उसे शक्ति वापस भी कर देते हैं। मेयर रंजन को पता चलता है कि शक्तिमान किसी मरे हुए को जीवित करेगा तो उसकी सारी शक्ति चले जाएगी, इस कारण वो गीता को एक अलग तरीके के जहर से मार देता है। पर शक्तिमान को पता चलता है कि गीता अभी मरी नहीं है, और वो उस जहर का उपाय ढूंढ लेता है और गीता को बचा लेता है। इसके बाद मेयर रंजन कई अलग अलग तरीकों से शक्तिमान को मारने की कोशिश करते रहता है। शक्तिमान को बाद में अपने, अपने पिता और श्री सत्य आदि के बारे में भी बहुत सी जानकारी ज्ञात होती है। कलाकार मुकेश खन्ना — पंडित गंगाधर विद्याधर मायाधर ओमकारनाथ शास्त्री उर्फ शक्तिमान / मेजर रणजीत सिंह / श्री सत्य / शक्तिमान का क्लोन किटू गिडवानी — गीता विश्वास (एपिसोड 1-16) वैष्णवी महन्त — गीता विश्वास (एपिसोड 17-520) सुरेन्द्र पाल — तमराज किलविश / गुरु सर्वज्ञ टॉम ऑल्टर — महागुरु सन्दर्भ श्रेणी:सुपर हीरो श्रेणी:टीवी कार्यक्रम