411 REFERENCE · Wikipedia
फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज़ एक मीडिया फ्रैंचाइज़ है जो माइक्रोसॉफ्ट विंडोज, आईओएस और एंड्रॉइड के लिए स्कॉट कौथॉन द्वारा डिज़ाइन, विकसित और प्रकाशित की गई एक इंडी वीडियो गेम सीरीज़ के ऊपर आधारित है।
यह सीरीज एक काल्पनिक रेस्टुरेंट की कहानी पर केंद्रित है, जिसका नाम है फ्रेडी फज़बियर पिज्जा। पहले तीन गेम्स में खिलाड़ी को एक चौकीदार के रूप में रात में काम करना पड़ता है, जिसमें उन्हें कई चीज़ों का उपयोग करना है, और खासकर सिक्योरिटी कैमरे की जांच करकर एनिमेट्रोनिक पात्रों के खिलाफ जीवित रहना है। यह एनिमेट्रोनिक पात्र रात में ज़िंदा और खून के प्यासे बन जाते हैं। चौथा गेम, अपने पूर्ववर्तियों से अलग गेमप्ले का उपयोग करता है। यह गेम एक बच्चे के घर में घटित होता है जिसमें खिलाड़ी को दरवाजे बंद करके डरावने एनिमेट्रोनिक्स से दूर भागकर अपने आप को बचाना पड़ता है। पांचवां गेम फ्रेडी फज़बियर पिज्जा की सहयोगी संस्था के एक रखरखाव सुविधा में होता है। खिलाड़ी रात में काम करने वाला चौकीदार के बजाए एक टेक्निशॅन है, जो हर रात खेल में सुनाई गई एआई आवाज द्वारा बताए गए अलग-अलग कार्यों को करता है। छठे गेम में, खिलाड़ी पिज़्ज़ेरिया के मालिक के रूप में कार्य करता है और पिछले खेलों के जैसे ही खेलता है।
यह सीरीज ने रिलीज होने के बाद बड़े पैमाने पर लोकप्रियता प्राप्त किया है। दो उपन्यास अनुकूलन, फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज़ : द सिल्वर आईज और फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज़ : द ट्विस्टेड वंस,17 दिसंबर, 2015 और 27 जून, 2017 को रिलीज़ किए गए थे। सीरीज के लिए एक मार्गदर्शन पुस्तक, फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज़ : द फ्रेडी फाइल्स , 29 अगस्त, 2017 को रिलीज हुई थी, जिसमें फाइव नाइट्स एट फ्रेडीज़ नामक एक गतिविधि पुस्तक के साथ 26 दिसंबर, 2017 को रिलीज़ किया गया था। एक फिल्म भी बनाई जा रही है, और तीसरा उपन्यास जून 2018 में प्रकाशित किया जाएगा।
सन्दर्भ