411 REFERENCE · Wikipedia
मेट्रोपॉलिटन ट्रांस्पोर्ट कार्पोरेशन, चेन्नई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मेट्रोपॉलिटन ट्रांस्पोर्ट कार्पोरेशन (पूर्व नाम: पल्लवन ट्रांस्पोर्ट कार्पोरेशन) चेन्नई में सार्वजनिक बस-सेवा संछालित करने वाला निगम है। यह तमिल नाडु सरकार का निगम है। इसमें अनुमानित ५८.६ लाख यात्री प्रतिदिन परिवहन पाते हैं। निगम के बेड़े में ३२६० बसें हैं। ये बसें शहर से अधिकतम ५० कि॰मी॰ की दूरी तय करती हैं। निगम का मुख्यालय पल्लवन सलाइ में चेन्नई सेंट्रल रेलवे स्टेशन के निकट स्थित है।
श्रेणी:चेन्नई में यातायात
श्रेणी:परिवहन