411 REFERENCE · Wikipedia
12 इयर्स अ स्लेव
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
12 इयर्स अ स्लेव 12 Years a Slave film poster.jpg 220px yes पोस्टर स्टीव मैक्वीन ब्रैड पिट डीडी गार्डनर /> जेरेमी क्लीनर बिल पोहलाडस्टीव मैक्वीन अर्नोन मिल्चन एंथोनी केटागस जॉन रिडले 2013 08 30 टेल्युराइड फ़िल्म समारोह 2013 11 08 अमेरिका 2014 01 10 यूनाइटेड किंगडम 134 मिनट अमेरिकाब्रिटेन अंग्रेज़ी $20 मिलियन $51,604,53512 Years a Slave (2013) http://www.boxofficemojo.com/movies/?id=twelveyearsaslave.htm Box Office Mojo IMDb January 10, 2014 https://web.archive.org/web/20181225172816/https://www.boxofficemojo.com/movies/?id=twelveyearsaslave.htm 25 दिसंबर 2018 live
12 इयर्स अ स्लेव (अनुवाद; बारह वर्ष गुलामी के। अंग्रेजी; 12 Years a Slave) वर्ष 2013 की एक ऐतिहासिक ड्रामा फ़िल्म है, जिसे 1853 के समय गुलाम रहे सोलोमन नाॅर्थअप की संक्षिप्त जीवनी को रूपांतरित किया गया है, वे न्यु याॅर्क स्टेट - में जन्मे एक आजाद अफ्रीकी-अमेरिकी निवासी थे जिनको सन् 1841, वाॅशिंगटन डीसी में अपहरण कर बंधुआ गुलामी के लिए बेच दिया। नाॅर्थअप रिहा होने के बारह वर्षों तक लुईसियाना में पौधारोपण का काम करते रहे। नाॅर्थअप की इस संक्षिप्त जीवनी का पहला विस्तृत संपादन, 1968 में बतौर सह-संपादक रहे सुए ऐकीन और जाॅसेफ लाॅग्सडन ने, बहुत एहतियात से इसे सुरुचिपूर्ण और प्रामाणिक तथ्यों के साथ इनके सटीक निष्कर्षों को निकाला। [4] फ़िल्म में निभाए अन्य किरदार वास्तविक घटना के गवाह है, जिनमें एड्विन और मैरी ऐप्स तथा पैट्सी आदि मौजूद थे।
फ़िल्म का निर्देशन स्टीव मैकक़्वीन किया है। पटकथा का लेखन जाॅन रिड्ली ने किया है। फ़िल्म के मुख्य भूमिका सोलोमन नाॅर्थअप की अदाकारी च्वेटेल एज्योफर कर रहे हैं। अन्य सहयोगी कलाकारों में माइकल फास़बेंडर, बेनेडिक्ट कम्बरबैच, पाॅल डैनो, पाॅल जिएमैटी, ल्युपिटा न्योंग'ओ, साराह पाॅलसन, ब्रैड पिट, और एल्फ्रे वुडैर्ड आदि शामिल है। मुख्य फ़िल्मांकन का काम लुईसियाना के न्यु ऑर्लिंस में जुन 27 से अगस्त 13, 2012 में पूरा किया गया। यह लोकेशन उन सभी ऐतिहासिक जगहों को चुना गया जहाँ रोपण का काम होता था, जैसे: फेलीसीटी, बोकैज, डेस्ट्रेहैन और मैग्नोलिया। मैग्नोलिया उन चारों जगहों में से एक है जहाँ नाॅर्थअप को रोपण का काम किया था।
12 इयर्स ए स्लेव को समीक्षकों ने भरपूर सराहनीय प्रतिक्रिया दी, और कई मिडिया एवं प्रेस ने इसे साल 2013 की बेहतरीन फ़िल्मों में से एक माना। बाॅक्स-ऑफिस पर इसने काफी अच्छा प्रर्दशन करते हुए $187 करोड़ की कमाई की जब फ़िल्म का निर्माण बजट $22 करोड़ था। फ़िल्म को तीन श्रेणियों में अकादमी अवार्ड से नवाजा गया, जिनमें सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म, न्योंग'ओ को सर्वश्रेष्ठ सह-अभिनेत्री और रिड्ली को सर्वश्रेष्ठ रूपांतरित पटकथा का पुरस्कार मिला। सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म का पुरस्कार जीतकर मैकक़्वीन पहले अश्वेत निर्माता और पहले अश्वेत निर्देशक द्वारा निर्देशित सर्वश्रेष्ठ फ़िल्म वाले शख्स बन गए है।[5][6] फ़िल्म को गोल्डन ग्लोब अवार्ड की ओर से सर्वश्रेष्ठ मोशन पिक्चर - ड्रामा का खिताब मिला, और ब्रिटिश अकादमी ऑफ फ़िल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स द्वारा इसे बेहतरीन फ़िल्म और एज्योफर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता घोषित कर अवार्ड प्रदान किया।[7]
कथानक
पात्र
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
12 Years a Slave