411 REFERENCE · Wikipedia
सुंदर पिचाई
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सुन्दर पिचाई சுந்தர் பிச்சை Sundar Pichai
Sundar Pichai - 2023 (cropped).jpg
250px
पिचाई सुंदर राजन
1972 6 10
मदुरै, तमिलनाडु, भारत
आईआईटी खड़गपुर (B.Tech. )
स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय (एम एस)
पेन्सिलवेनिया विश्वविद्यालय (एमबीए
भारतीय मूल के अमेरिकी
लॉस Altos हिल्स, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका
गूगल के सी.ई.ओ और अल्फाबेट कंपनी के सीईओ
गूगल खोज
https://twitter.com/sundarpichai
अंजलि पिचाई
सुंदर पिचाई (पिचाई सुंदराजन; तमिळ: சுந்தர் பிச்சை) (जन्म 10 जून, 1972) अमेरिकी व्यवसायी हैं जो अल्फाबेट कंपनी के सीईओ और उसकी सहायक कंपनी गूगल एलएलसी के सीईओ हैं। गूगल ने अपनी कंपनी का नाम अल्फ़ाबेट में बदल दिया। इसके बाद लेरी पेज ने गूगल खोज नामक कंपनी का सीईओ सुंदर पिचाई को बना दिया और स्वयं अल्फाबेट कंपनी के सीईओ बन गए। सुन्दर पिचाई ने गूगल सीईओ का पद ग्रहण 2 अक्टूबर, 2015 को किया। 3 दिसंबर, 2019 को वह अल्फाबेट के सीईओ बन गए।https://khabar.ndtv.com/news/world/sundar-pichai-was-promoted-to-ceo-of-googles-parent-company-alphabet-2142977 गूगल के सुंदर पिचाई का प्रमोशन, बनाया गया Google की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट का CEO NDTVIndia 2019-12-04 https://web.archive.org/web/20191204111443/https://khabar.ndtv.com/news/world/sundar-pichai-was-promoted-to-ceo-of-googles-parent-company-alphabet-2142977 4 दिसंबर 2019 dead
प्रारंभिक जीवन और शिक्षा
पिचाई का जन्म मदुरै, तमिलनाडु, भारत मे तमिल परिवार में लक्ष्मी और रघुनाथ पिचाई के घर हुआ।https://www.amarujala.com/photo-gallery/education/success-story-of-google-ceo-sundar-pichai-his-education-on-google-21st-birthday बीटेक तक जिनके पास अपना कंप्यूटर नहीं था, जानें वो कैसे बने गूगल के सीईओ Amar Ujala 2019-12-04 https://web.archive.org/web/20191204111431/https://www.amarujala.com/photo-gallery/education/success-story-of-google-ceo-sundar-pichai-his-education-on-google-21st-birthday 4 दिसंबर 2019 live उनकी मां लक्ष्मी एक स्टेनोग्राफर थीं और ,उनके पिता रघुनाथ पिचाई ब्रिटिश समूह के जीईसी में एक इलेक्ट्रिकल इंजीनियर थे। सुंदर के पिता का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट था जहा इलेक्ट्रिक कॉम्पोनेंट बनाए जाते थे। सुन्दर ने जवाहर नवोदय विद्यालय, अशोक नगर, चेन्नई में अपनी दसवीं कक्षा पूरी की और वना वाणी स्कूल, चेन्नई में स्थित स्कूल से बारहवीं कक्षा पूरी की। पिचाई ने मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर से अपनी बैचलर डिग्री अर्जित की।https://www.bhaskar.com/business/news/google-sundar-pichai-increased-googles-annual-ad-revenue-growth-by-74-per-cent-126207467.html अल्फाबेट के सीईओ बने पिचाई ने गूगल का ऐड रेवेन्यू 3 साल में 85% बढ़ाया, कंपनी को विवादों से भी उबारा Sharma Devendra 2019-12-04 Dainik Bhaskar hi 2019-12-04 https://web.archive.org/web/20191204103050/https://www.bhaskar.com/business/news/google-sundar-pichai-increased-googles-annual-ad-revenue-growth-by-74-per-cent-126207467.html 4 दिसंबर 2019 live उन्होने एम. एस. सामग्री विज्ञान में स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय और इंजीनियरिंग और पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय के व्हार्टन स्कूल से एमबीए किया जहां उन्हे एक विद्वान साइबेल और पामर विद्वान नामित किया गया।
कार्य
वह 2004 में गूगल में आए। जहाँ वे गूगल के उत्पाद जिसमें गूगल क्रोम, क्रोम ओएस शामिल है। शुरुआत में वह गूगल के सर्च बार पर छोटी टीम के साथ काम करते रहे। इसके बाद उन्होंने गूगल के कई और प्रोडक्ट पर भी काम किया है। उन्होंने जीमेल और गूगल मैप्स जैसे अन्य अनुप्रयोगों के विकास की देखरेख की। इसके बाद वह गूगल ड्राइव परियोजना का हिस्सा बने। इसके बाद वह अन्य उत्पाद जैसे जीमेल और गूगल मानचित्र, आदि का हिस्सा बने। इसके बाद वह 19 नवम्बर 2009 में क्रोम ओएस और क्रोमबूक आदि के जाँच कर दिखाये।https://aajtak.intoday.in/story/sundar-pichai-is-now-ceo-of-the-alphabet-and-google-ttec-1-1142851.html सुंदर पिचाई: IIT में C Grade, गूगल से लेकर Alphabet के CEO बनने की कहानी aajtak.intoday.in hi 2019-12-04 https://web.archive.org/web/20191204111453/https://aajtak.intoday.in/story/sundar-pichai-is-now-ceo-of-the-alphabet-and-google-ttec-1-1142851.html 4 दिसंबर 2019 live वह इसे 2011 में सार्वजनिक किया। 20 मई 2010 को वह वीपी8 को मुक्तस्रोत के रूप में बताया।Strohmeyer Robert 19 November 2009 http://www.pcworld.com/article/182655/Google_Chrome_OS_Unveiled.html Google Chrome OS Unveiled: Speed, Simplicity, and Security Stressed PCWorld 15 November 2012 https://web.archive.org/web/20120924193859/http://www.pcworld.com/article/182655/Google_Chrome_OS_Unveiled.html 24 सितंबर 2012 dead इसके बाद वह एक नई वीडियो प्रारूप वेबएम के बारे में भी बताया।http://gigaom.com/video/google-open-sourcing-vp8-as-part-of-webm-project/ Google Open Sourcing VP8 as Part of WebM Project — Online Video News Gigaom.com 19 May 2010 15 November 2012 https://web.archive.org/web/20121112235125/http://gigaom.com/video/google-open-sourcing-vp8-as-part-of-webm-project/ 12 नवंबर 2012 live
यह 13 मार्च 2013 को एंडरोइड के परियोजना से जुड़े। जिसे पहले एंडी रूबिन संभालते थे। यह अप्रैल 2011 से 30 जुलाई 2013 तक जीवा सॉफ्टवेयर के निर्देशक बने थे।
व्यक्तिगत जीवन
Google के CEO सुंदर पिचाई को किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। उनकी सफलता की कहानी कई लोगों के लिए प्रेरणा है। चेन्नई में एक साधारण जीवन जीने से लेकर अपने देश को गौरवान्वित करने तक, वह लोगों से लेकर धन-दौलत तक का एक अच्छा उदाहरण है। हम सभी उसकी सफलता के बारे में जानते हैं, लेकिन उस महिला के बारे में नहीं जानते, जो उनकी तरफ से खड़ी थी और हमेशा उसका समर्थन करती थी। जी हां, हम बात कर रहे हैं उनकी पत्नी अंजलि पिचाई की। उनकी प्रेम कहानी भी उन्हीं की तरह प्यारी और सरल थी। सुंदर एक मध्यम वर्गीय परिवार से थे। वह चेन्नई में रहते थे और एक साधारण जीवन जीते थे, सुंदर इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT), खड़कपुर से मेटलर्जिकल इंजीनियरिंग (धातुकर्म इंजीनियरिंग) की पढ़ाई कर रहे थे और वहां उनकी मुलाकात अंजलि से हुई। वे दोनों सहपाठी थे। वे अच्छे दोस्त बन गए और दोनों ने शादी कर ली। अंजलि से सुन्दर को दो बच्चे है, काव्या और किरण है।
इन्हें भी देखें
अल्फाबेट कंपनी
सत्य नडेला
इंदिरा नुई
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
sundarpichai सुंदर पिचाई
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1972 में जन्मे लोग
श्रेणी:राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, खड़गपुर के पूर्व छात्र