411 REFERENCE · Wikipedia
अनन्त स्क्रोलिंग
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंग्रेज़ी जनवरी 2026
पाठ=A photo of a person's hand while scrolling through news on smartphone|अंगूठाकार|एक व्यक्ति चल दूरभाष (स्मार्टफ़ोन) पर समाचार स्क्रोल करता हुआ।
अनन्त स्क्रोलिंग अथवा असीम स्क्रोलिंग (en Infinite Scrolling) वेब-रचना की एक पद्धति है जिसमें उपयोगकर्ता द्वारा पृष्ठ को नीचे की ओर स्क्रोल करने पर नवीन सामग्री निरन्तर गतिशील रूप से पृष्ठ के अन्त में जुड़ती रहती है। इससे ऐसा प्रतीत होता है कि पृष्ठ को अनन्तकाल तक स्क्रोल किया जा सकता है। यह पृष्ठ-विभाजन en Pagination (Pagination) से भिन्न है, जिसमें सामग्री को पृथक-पृथक पृष्ठों में विभक्त किया जाता है।i
इतिहास
वर्ष २०१९ ई० (विक्रम संवत् २०७६, शक संवत् १९४१, कलियुग ५१२०) में अज़ा रास्किन en Aza Raskin (Aza Raskin), जिन्होंने अनन्त स्क्रोलिंग की तकनीकि का आविष्कार करने का दावा किया, इस आविष्कार पर खेद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “मैंने इसके परिणामों की पूर्वकल्पना नहीं की थी” तथा इसे इस प्रकार वर्णित किया कि “यह उन प्रथम उत्पादों में से एक था जिसे केवल उपयोगकर्ता की सहायता हेतु नहीं, अपितु उन्हें यथासम्भव दीर्घकाल तक ऑनलाइन बनाए रखने के उद्देश्य से जानबूझकर निर्मित किया गया।”https://www.thetimes.com/business-money/technology/article/i-m-so-sorry-says-inventor-of-endless-online-scrolling-9lrv59mdk I'm so sorry, says inventor of endless online scrolling Reporter Tom Knowles, West Coast Technology 2019-04-26 www.thetimes.com en 2025-03-19
भेद
अनन्त स्क्रोलिंग के अनेक भेद विद्यमान हैं, जैसे—
अधिक सामग्री लोड करने हेतु बटन सहित अनन्त स्क्रोलिंग — इससे उपयोगकर्ता को अपने अवलोकन पर अधिक नियन्त्रण प्राप्त होता है। इसका उदाहरण गूगल खोज है।https://www.interaction-design.org/literature/topics/infinite-scrolling What is Infinite Scrolling? The Interaction Design Foundation en 2025-03-20
पृष्ठ-विभाजन के साथ समन्वित अनन्त स्क्रोलिंग, इसमें उपयोगकर्ता को यह संकेत मिलता है कि वह कितनी दूरी तक स्क्रोल कर चुका है। इसका उदाहरण गूगल ख़रीदारी का मोबाइल जालपृष्ठ है।https://www.interaction-design.org/literature/topics/infinite-scrolling What is Infinite Scrolling? The Interaction Design Foundation en 2025-03-20
तर्क
प्रयोगशीलता सम्बन्धी अनुसन्धान यह सूचित करता है कि अनन्त स्क्रोलिंग से पहुँच-सुलभता में समस्या उत्पन्न हो सकती है।Sharma Sushil Murano Pietro 2020-02-18 A usability evaluation of Web user interface scrolling types https://firstmonday.org/ojs/index.php/fm/article/view/10309 First Monday en 10.5210/fm.v25i3.10309 1396-0466 free free 10642/8218
रोक संकेतों की कमी को चल दूरभाष (स्मार्ट फ़ोन) की लत और सामाजिक मीडिया की लत के मार्ग के रूप में वर्णित किया गया है।https://www.thetimes.com/business-money/technology/article/i-m-so-sorry-says-inventor-of-endless-online-scrolling-9lrv59mdk I'm so sorry, says inventor of endless online scrolling Reporter Tom Knowles, West Coast Technology 2019-04-26 www.thetimes.com en 2025-03-19https://www.thetimes.com/business-money/technology/article/i-m-so-sorry-says-inventor-of-endless-online-scrolling-9lrv59mdk I'm so sorry, says inventor of endless online scrolling Reporter Tom Knowles, West Coast Technology 2019-04-26 www.thetimes.com en 2025-03-19
सन्दर्भ