411 REFERENCE · Wikipedia
उदासीनीकरण अभिक्रिया
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मई 2022
रसायन विज्ञान में, उदासीनीकरण अभिक्रिया (neutralisation reaction) वह अभिक्रिया है जिसमें अम्ल और क्षार क्रिया करके एक लवण और जल का निर्माण करते हैं। इसे निम्नलिखित रूप में दर्शाया जा सकता है-
अम्ल + क्षार → लवण + जल
उदाहरण के लिये:
HCl + NaOH → NaCl + H2O
अनुप्रयोग
रासायनिक अनुमापन (Chemical titration) में,
पेट के अतिरिक्त अम्ल को उदासीन करने के लिये सोडियम बाईकार्बोनेट (NaHCO3) या अन्य उदासीनीकरण एजेन्ट का प्रयोग,
उदासीनीकरण से कीटों के दंश का दर्द कम करने में उपयोग किया जा सकता है।
श्रेणी:रासायनिक अभिक्रियाएँ
श्रेणी:अम्ल एवं क्षार